ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
राष्ट्रीय राष्ट्रीय

काशी में राफेल की गर्जना, सड़कों पर मोदी-मोदी! गंगा किनारे शौर्य का महा-समुद्र, हिल उठीं विरोधी ताकतें!

by on | 2026-10-25 22:40:44

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3169


काशी में राफेल की गर्जना, सड़कों पर मोदी-मोदी! गंगा किनारे शौर्य का महा-समुद्र, हिल उठीं विरोधी ताकतें!

​बेबाक 24 | वाराणसी रिपोर्ट

​वाराणसी: गंगा की शांत लहरों के ऊपर जब भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की दहाड़ गूंजी, तो पूरा काशी थर्रा उठा! घाटों पर उमड़े लाखों के जनसैलाब ने जब ‘हर हर महादेव’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए, तो संदेश साफ चला गया—यह नया भारत है, जो अपने शौर्य का प्रदर्शन भी डंके की चोट पर करता है और अपनी संस्कृति का मान भी पूरी दुनिया में बढ़ाता है।

​भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के मौके पर नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स OVER गंगा’ एयर शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने माहौल में वो ऊर्जा भर दी कि हर काशीवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

​आसमान में वायुसेना की 'सर्जिकल' ताकत!

​नमो घाट से लेकर डोमरी और गंगा के उस पार रेती तक... जहाँ तक नज़र जा रही थी, सिर्फ मुंड ही मुंड दिखाई दे रहे थे! हाथों में लहराता तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के तरानों के बीच जब राफेल और सुखोई ने हवा में हैरतअंगेज कलाबाज़ियां दिखाईं, तो देखने वालों की सांसें थम गईं।

​वायुसेना के जांबाजों ने आसमान में जो फॉर्मेशन बनाए, उसने साबित कर दिया कि भारत की वायु सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और दुश्मन अगर आंख उठाकर भी देखेगा, तो आसमान में ही भस्म कर दिया जाएगा! प्रधानमंत्री मोदी खुद इस हैरतअंगेज हवाई प्रदर्शन के एक-एक करतब को टकटकी लगाए देखते रहे।

​काशी की सड़कों पर जनसैलाब, विरोधियों के छूटे पसीने!

​बात सिर्फ आसमान की गर्जना तक सीमित नहीं रही। ज़मीन पर जो नज़ारा था, उसने वाराणसी के राजनीतिक तापमान को भी सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। बाबतपुर एयरपोर्ट से मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचे पीएम मोदी ने 150 करोड़ रुपये की लागत से बने ‘अरविंद लिमिटेड’ के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया और वहां काम कर रही महिला कर्मियों से सीधा संवाद कर विपक्ष के तमाम दावों की हवा निकाल दी।

​इसके बाद जब पीएम मोदी का काफिला पुलिस लाइन से नमो घाट के लिए निकला, तो काशी की सड़कें जैसे थम सी गईं। रास्ते के 13 प्रमुख प्वाइंट्स पर काशीवासियों ने ऐसा तूफानी स्वागत किया कि सुरक्षाबलों को भी पसीना आ गया! गाड़ियों का काफिला रेंगता हुआ आगे बढ़ा और प्रधानमंत्री ने अपनी चलती गाड़ी से झुककर काशी की जनता का प्यार और अभिवादन स्वीकार किया।

​दिग्गजों का जमावड़ा, काशी बनी शौर्य की राजधानी

​कार्यक्रम में कोई कसर बाकी न रहे, इसके लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकार का पूरा तंत्र काशी के घाटों पर मौजूद था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और दोनों उपमुख्यमंत्री—केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक मंच पर डटे रहे।

​बेबाक टेक: शौर्य और सियासत का अचूक संगम!

​एक तरफ पवित्र गंगा की पावन धारा, दूसरी तरफ भारत के अत्याधुनिक फाइटर जेट्स का दम और तीसरी तरफ सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब—'विंग्स ओवर गंगा' सिर्फ एक एयर शो नहीं था, बल्कि यह भारत की बढ़ती सैन्य ताकत, वाराणसी के विकास और पीएम मोदी की अटूट लोकप्रियता का ऐसा त्रिवेणी संगम था जिसने इतिहास रच दिया।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment