ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
ताजा खबर ताजा खबर

सुखडेहरा गोलीकांड: मुख्य आरोपी आशुतोष राय पुलिस मुठभेड़ में घायल... भैंस चोरी के विवाद से शुरू हुई थी खूनी संघर्ष की दास्तान!

by on | 2026-10-25 13:06:23

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3259


सुखडेहरा गोलीकांड: मुख्य आरोपी आशुतोष राय पुलिस मुठभेड़ में घायल... भैंस चोरी के विवाद से शुरू हुई थी खूनी संघर्ष की दास्तान!

​गाजीपुर में खाकी का कड़ा एक्शन: एनकाउंटर में धरा गया 25 हजार का इनामी बिट्टू

​गाजीपुर: भांवरकोल थाना क्षेत्र के चर्चित सुखडेहरा गोलीकांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी आशुतोष राय उर्फ बिट्टू को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 21 वर्षीय इस शातिर के पैर में गोली जा लगी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। 13 अक्टूबर को हुई इस सनसनीखेज फायरिंग के ठीक 12 दिन बाद पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल की है।

​क्या था असली विवाद? भैंस चोरी से भड़की थी चिंगारी

​सूत्रों और चर्चाओं के मुताबिक, इस पूरे खूनी खेल की शुरुआत एक मामूली विवाद से हुई थी। चर्चा है कि बिट्टू और सिट्टू राय की भैंस और भैंसा चोरी हो गई थी, जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था।

​मामला तब और गरमा गया जब हाथापाई और मारपीट के बाद आरोपी दस्तेपुर मोड़ की तरफ निकल गए। इसके बाद राघवेश यादव के परिजन उन्हें खोजते हुए उस तरफ पहुंचे, जिसके बाद आमना-सामना होने पर विवाद और बढ़ गया और बात गोलियों की बौछार तक जा पहुंची।

​13 अक्टूबर की वह खौफनाक शाम

​जांच में सामने आया है कि 13 अक्टूबर की शाम सुखडेहरा गांव के पास हुए इस विवाद के बाद, हमलावरों ने CISF जवान राघवेश यादव और उनके चचेरे भाई पंकज यादव को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

​इस कायराना हमले में:

​राघवेश यादव के पैर में गोली लगी थी।


​पंकज यादव के सीने में गंभीर चोट आई थी, जिनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था।


​तीन मुख्य आरोपियों पर था 25-25 हजार का इनाम

​इस बहुचर्चित मामले में पुलिस ने शिकंजा कसते हुए तीन नामजद आरोपियों पर शिकंजा कसा था:

​आशुतोष राय उर्फ बिट्टू (मुख्य आरोपी - मुठभेड़ में घायल)


​सर्वेश राय उर्फ सिटू


​उपेंद्र राय


​कानून की नजरों से बचकर भाग रहे इन तीनों शातिरों पर पुलिस महकमे की तरफ से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब मुख्य आरोपी आशुतोष के मुठभेड़ में ढेर होने जैसे जख्म के साथ पकड़े जाने के बाद, पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में और तेजी से दबिश दे रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment