by on | 2026-10-24 20:17:43
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3186
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्टूबर के प्रस्तावित काशी दौरे और नमो घाट पर आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में कड़े यातायात प्रतिबंध और व्यापक रूट डायवर्जन लागू कर दिए हैं।
वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए भारी वाहनों से लेकर ऑटो-ई-रिक्शा तक के रूट बदल दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि अनावश्यक असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
कहां रहेगी पाबंदी -
1. भारी वाहन और बसें -
बाबतपुर, जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ से आने वाली रोडवेज व निजी बसों को हरहुआ ओवरब्रिज, रिंग रोड, बावनबीघा और संदहा अंडरपास से डायवर्ट किया जाएगा।
चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही से आने वाले भारी वाहनों को टिकाना ढाबा, मोहनसराय, परमपुर और सजोई अंडरपास से लौटाया जाएगा।
2. पुलिस लाइन और नमो घाट की ओर नो-एंट्री -
गिलट बाजार तिराहा, सेंट्रल जेल तिराहा, संदहा अंडरपास, पांडेयपुर, पचकोसी, कज्जाकपुरा ओवरब्रिज, गोलगड्डा, लहरतारा, तेलियाबाग, नमो घाट और विश्वेश्वरगंज से पुलिस लाइन व नमो घाट की तरफ आम वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
3. ऑटो, ई-रिक्शा पर रोक -
अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार, चौकाघाट और राजघाट क्षेत्र में ऑटो-ई-रिक्शा संचालन पर रोक।
सूजाबाद (पड़ाव) से चौकाघाट की ओर ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों का जाना प्रतिबंधित।
राजघाट पुल पर मालवाहक वाहनों पर रोक, वीवीआईपी मूवमेंट के समय पैदल चलना भी वर्जित।
वैकल्पिक रूट -
संदहा रिंग रोड, बलुआ पुल, विश्वसुंदरी पुल और टेंगरा मोड़ का उपयोग करें। घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
हेल्पलाइन:
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994
ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'