ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
ताजा खबर ताजा खबर

वाराणसी प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: एयर शो से पहले जेरगुल्लर में कबूतरों की जालियां और दो बंदूकें जब्त

by on | 2026-10-21 23:08:00

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3215


वाराणसी प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: एयर शो से पहले जेरगुल्लर में कबूतरों की जालियां और दो बंदूकें जब्त

​वाराणसी: नमो घाट पर आगामी 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को होने वाले एयर शो को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। विमानों की सुरक्षा के मद्देनजर 'बर्ड हिट' (पक्षी के टकराने) के खतरे को टालने के लिए प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आदमपुर जोन के जेरगुल्लर मोहल्ले में नगर निगम, पुलिस, पशु कल्याण विभाग और वीडीए (VDA) की संयुक्त टीम ने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक एक मैराथन अभियान चलाया।

​जालियां कटीं, हटाए गए कबूतर

​संयुक्त टीम ने जेरगुल्लर मोहल्ले स्थित भवन संख्या A/20/80A-1 पर औचक छापा मारा। इस तीन मंजिला इमारत पर कबूतर पालने के लिए भारी-भरकम लोहे की जालियां लगाई गई थीं।

​टीम ने ग्राइंडर मशीनों की मदद से सभी जालियों को काटकर जब्त कर लिया।


​भवन में मौजूद कबूतरों को भी वहां से तुरंत हटाया गया।


​गंदगी का अंबार और 100 से अधिक चूहे

​छापेमारी के दौरान भवन के भीतर की स्थिति बेहद चौंकाने वाली मिली। निरीक्षण में वहां भारी गंदगी और लगभग 100 से अधिक चूहे पाए गए। स्वास्थ्य जोखिम और संक्रमण की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत मौके पर साफ-सफाई कराई और कीटनाशक दवाओं का व्यापक छिड़काव करवाया।

​शो-बॉक्स से मिलीं दो बंदूकें

​कार्रवाई के दौरान एक नया मोड़ तब आया जब तलाशी के क्रम में भवन के अंदर रखे एक शो-बॉक्स से दो बंदूकें बरामद हुईं।

​आनन-फानन में थाना आदमपुर पुलिस ने दोनों बंदूकों को अपने कब्जे में ले लिया और ज़ब्त कर लिया।


​हालांकि, इन बंदूकों के लाइसेंस और वैधानिकता को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।


​इन विभागों के अधिकारियों ने संभाली कमान

​इस संयुक्त अभियान में पशु कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज, आदमपुर जोन के जोनल अधिकारी, नगर निगम का प्रवर्तन दल, थाना आदमपुर की पुलिस फोर्स और वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

​बर्ड मैनेजमेंट पर प्रशासन सख्त

​प्रशासन का साफ संदेश है कि काशी में होने वाले ऐतिहासिक एयर शो की सुरक्षा में कोई चूक नहीं बरती जाएगी। आयोजन स्थल के आसपास पक्षियों के ठहराव और उनके मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। विमान सुरक्षा के इन जोखिमों को समाप्त करने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह के संयुक्त अभियान जारी रहेंगे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment