by on | 2026-09-26 21:53:09
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3059
गाजीपुर। लगातार हो रही भीषण बारिश और चक्रवाती तूफान जैसी विकट परिस्थितियों के बीच शनिवार को गाजीपुर के ऐतिहासिक रामलीला लंका मैदान में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तीन दिवसीय निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने गद्गद स्वर में शिविर के मुख्य आयोजक अभिनव सिन्हा के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अभिनव सिन्हा के भगीरथ प्रयासों का ही नतीजा है कि इतने खराब मौसम के बावजूद ग्रामीण अंचलों से हजारों मरीजों को शिविर तक लाकर मुंबई, दिल्ली और बनारस के नामचीन डॉक्टरों से इलाज मुहैया कराया जा रहा है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर बन चुका है। उन्होंने मौसम की चुनौती पर चुटकी लेते हुए कहा कि “भगवान ने भी इस आयोजन पर बरसात करके मुहर लगा दी है कि अभिनव सिन्हा का यह प्रयास बेहद पवित्र और सराहनीय है।”
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने गाजीपुर को बहादुर सैनिकों की धरती बताया और कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, ग्रीन एक्सप्रेस-वे और वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर हाईवे जैसी विकास परियोजनाएं जिले की नई तस्वीर पेश कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में संगठित माफिया गिरोह पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं और जनता से कानून-व्यवस्था व विकास के नाम पर समर्थन मांगा।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि “12 करोड़ रुपये के रथ पर सवार होकर लोहिया जी के सपनों को पूरा करने का दावा किया जा रहा है, जबकि डॉक्टर राममनोहर लोहिया जीवन भर धन-संग्रह और आडंबर के घोर विरोधी रहे।”
आयोजक अभिनव सिन्हा ने जिले की जनता का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों से लगभग 20,000 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया है। सभी को निःशुल्क परामर्श, जांच और दवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने घोषणा की कि रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से 500 चिन्हित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा। सिन्हा ने कहा कि “विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ भारत का होना सबसे पहली आवश्यकता है।”
कार्यक्रम में पहुंचने पर अभिनव सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मंच का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, जिला प्रभारी अजीत चौबे, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. विजय यादव, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, डॉ. सानंद सिंह, भानुप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, ब्लॉक प्रमुख राहुल राय, सहकारिता नेता विजयशंकर राय, सिंहासन कुशवाहा, विनोद अग्रवाल, अजय कुशवाहा, प्रवीण सिंह और आशु सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'