by on | 2026-09-26 13:45:41
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3000
अयोध्या | बेबाक24 न्यूज़
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान कथित चोरी के मामले में दाखिल चार्जशीट में कई अहम खुलासे हुए हैं। चार्जशीट के मुताबिक, गणना कक्ष में कई दिनों से रकम चोरी किए जाने की बात सामने आई थी और इसमें 67 लोगों के शामिल होने का जिक्र है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद जांच और निगरानी बढ़ाई गई, जिसके दौरान बाथरूम से 2.25 लाख रुपये बरामद हुए।
चार्जशीट में गणना कर्मी मदन गोपाल निगम के बयान का उल्लेख है। उसके मुताबिक, 3 जून को दूसरी पाली में कैश गिनने के दौरान करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला उर्फ शनि और अनुकल्प मिश्रा पर शक हुआ था।
बयान के अनुसार, इन लोगों को चढ़ावे की नोटों की गड्डियां उठाकर मेज के नीचे या कमर में छिपाते हुए देखा गया था। इसकी जानकारी अन्य गणना कर्मियों को भी दी गई थी।
चार्जशीट के मुताबिक, 4 जून को संदिग्ध कर्मचारियों पर निगरानी रखी गई। इसी दौरान अविनाश शुक्ला उर्फ शनि को नोटों की गड्डी उठाते हुए देखे जाने का दावा किया गया।
इसके बाद ट्रस्ट की ओर से मौजूद विनय श्रीवास्तव और एसबीआई कर्मचारी सत्य प्रकाश को इसकी जानकारी दी गई। गणना कक्ष के गेट पर चेकिंग शुरू कराई गई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग की जानकारी मिलने के बाद रकम कथित तौर पर बाथरूम में छिपा दी गई। तलाशी के दौरान वहां से 2.25 लाख रुपये मिले।
चार्जशीट के मुताबिक, अविनाश शुक्ला उर्फ शनि सीसीटीवी फुटेज में 85 बार चढ़ावे की रकम चोरी करते और 4 बार अन्य आरोपियों की मदद करते दिखाई दिया। करुणेश पांडेय 2 बार चोरी और 68 बार अन्य आरोपियों की मदद करते दिखाई दिया।
इसी तरह मनीष यादव के 16 बार रकम अपने पास रखने और 19 बार अन्य आरोपियों की मदद करने का दावा किया गया है। लवकुश मिश्रा एक बार चोरी करते और 52 बार अन्य आरोपियों की मदद करते दिखाई दिए। अनुकल्प मिश्रा 56 बार अन्य आरोपियों को रकम हटाने में सहयोग करते दिखाई दिए।
चार्जशीट में आरोपियों की बातचीत में नकदी की गड्डियों का जिक्र होने की बात भी कही गई है।
चार्जशीट में दर्ज बयान के अनुसार, 4 जून को दिल्ली से अयोध्या आते समय आनंद कुमार चौधरी ने तत्कालीन महासचिव चंपत राय को वाट्सऐप पर बाथरूम से बरामद 2.25 लाख रुपये का वीडियो और लिखित संदेश भेजा था।
संदेश में बताया गया था कि कुछ लोग कई दिनों से चोरी कर रहे हैं और इसमें 67 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि, चार्जशीट के इस अंश में 67 की संख्या के आधार का विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है।
जांच के दौरान पुलिस ने करीब 700 बैंक खातों की भी पड़ताल की। इनमें ट्रस्टियों, आरोपियों, संदिग्धों, गणना कर्मियों और ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारियों के खाते शामिल थे। चार्जशीट के अनुसार, चंपत राय के नाम कोई निजी बैंक खाता नहीं मिला।
बेबाक24 टेक: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की चार्जशीट में कथित तौर पर बड़े स्तर पर रकम हटाए जाने, सीसीटीवी फुटेज और 67 लोगों के शामिल होने के जिक्र ने जांच का दायरा सामने रखा है। मामले में पुलिस ने बैंक खातों और गणना कक्ष से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'