by on | 2026-09-26 14:54:07
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3000
आइची-नागोया | बेबाक24 न्यूज़
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। वहीं पीवी सिंधू का मुकाबला चीनी ताइपे की चियू पिन चियेन के खिलाफ जारी है।
आयुष शेट्टी ने कजाखस्तान के मखसुत ताजीबुल्लायेव को सीधे गेम में 21-7, 21-7 से हराया। दुनिया के 20वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने महज 21 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। अब राउंड ऑफ 16 में आयुष का सामना चीनी ताइपे के अनुभवी खिलाड़ी चाउ टिएन-चेन से होगा। दोनों के बीच अब तक हुए 3 मुकाबलों में आयुष 1-2 से पीछे हैं।
उन्नति हुड्डा को मलयेशिया की वोंग लिंग चिंग के खिलाफ कड़ी चुनौती मिली। भारतीय खिलाड़ी ने 79 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 20-22, 21-19 से जीत दर्ज की।
उन्नति ने पहला गेम आसानी से अपने नाम किया, लेकिन दूसरे गेम में वोंग ने वापसी करते हुए 22-20 से जीत हासिल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। निर्णायक गेम में दोनों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। उन्नति ने 20-18 पर 2 मैच प्वाइंट हासिल किए। वोंग ने एक मैच प्वाइंट बचाया, लेकिन अगली रैली में उनका शॉट बाहर चला गया और उन्नति ने मुकाबला जीत लिया।
अब राउंड ऑफ 16 में उन्नति का सामना इंडोनेशिया की दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी पुत्री कुसुमा वर्दानी से होगा। दोनों के बीच 2025 हिलो ओपन में एक मुकाबला हुआ था, जिसमें इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने जीत दर्ज की थी।
आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा की जीत से एशियन गेम्स के बैडमिंटन सिंगल्स में भारत की पदक उम्मीदें बनी हुई हैं। अब दोनों खिलाड़ियों के सामने अगले दौर में मजबूत प्रतिद्वंद्वी होंगे, जबकि पीवी सिंधू के मुकाबले का नतीजा भी अहम रहेगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'