ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
अपराध अपराध

ठाकुर सिंह की गिरफ्तारी से समर्थकों में भारी उबाल, कार्रवाई को बताया राजनीतिक साजिश!

by on | 2026-06-19 13:00:37

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3031


ठाकुर सिंह की गिरफ्तारी से समर्थकों में भारी उबाल, कार्रवाई को बताया राजनीतिक साजिश!

गाजीपुर। सैदपुर के ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव मामले में पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी देवराज सिंह उर्फ ठाकुर सिंह, सोनू सिंह और गोविंद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस को इन लोगों को हिरासत में लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

​इस कार्रवाई के बाद जहां ब्लॉक प्रमुख खेमे ने राहत की सांस ली है, वहीं दूसरी तरफ ठाकुर सिंह के समर्थकों और स्थानीय जनता के एक बड़े वर्ग में इस एकतरफा कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश और हड़कंप की स्थिति है।

एकतरफा पुलिसिया कार्रवाई से समर्थकों में भारी आक्रोश, राजनीतिक साजिश का आरोप

​देवराज सिंह उर्फ ठाकुर सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। समर्थकों का साफ कहना है कि इस पूरे विवाद को राजनीतिक द्वेष के चलते बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और ठाकुर सिंह को सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया है।

​समर्थकों के मुताबिक, जमीनी हकीकत और घटना के पीछे की असली वजहों की निष्पक्ष जांच किए बिना ही एकतरफा दबाव में यह गिरफ्तारी की गई है। ठाकुर खेमे का दावा है कि सच कुछ और है, जिसे दबाने की कोशिश हो रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र के युवाओं और समर्थकों में भारी असंतोष है और वे इसे प्रशासन का एकतरफा रुख बता रहे हैं।

बेबाक टिप्पणी: किसी भी मामले में सिक्के के दो पहलू होते हैं। कानून का काम निष्पक्षता से जांच करना है, न कि किसी एक पक्ष के राजनीतिक दबाव में आकर एकतरफा कार्रवाई करना। 'बेबाक 24' इस बात पर जोर देता है कि पुलिस को बिना किसी भेदभाव के घटना की तह तक जाना चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके, क्योंकि जल्दबाजी में की गई कार्रवाई से न्याय की मूल भावना आहत होती है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment