ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
राजनीति राजनीति

आजम खां के मंत्री कार्यकाल के कामों की ईडी जांच, जल निगम से मांगा पूरा ब्योरा

by on | 2026-09-26 13:47:39

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3000


आजम खां के मंत्री कार्यकाल के कामों की ईडी जांच, जल निगम से मांगा पूरा ब्योरा

लखनऊ | बेबाक24 न्यूज़

पूर्व मंत्री आजम खां के मंत्री कार्यकाल के दौरान जल निगम में हुए कार्य अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में हैं। ईडी ने राज्य सरकार से उस अवधि में हुए सभी कार्यों, निविदाओं, अनुबंधों, भुगतान और संबंधित अधिकारियों की जानकारी मांगी है। खास तौर पर उन फर्मों का ब्योरा तलब किया गया है, जिन्हें इस दौरान ज्यादा काम मिले।

आजम खां वर्ष 2012 से 2017 तक नगर विकास विभाग के मंत्री रहे थे। इसी विभाग के अधीन जल निगम आता था। ईडी जौहर ट्रस्ट और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़ी जांच के दौरान जल निगम में वर्ष 2012 से 2019 के बीच कथित अनियमितताओं से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

किन बातों की मांगी जानकारी

ईडी ने जल निगम से इस अवधि में स्वीकृत निविदाओं और कराए गए कार्यों का विस्तृत विवरण मांगा है। इसके अलावा किन फर्मों को प्रचार-प्रसार से जुड़े काम दिए गए, कितना भुगतान किया गया और कितने अनुबंध हुए, इसकी जानकारी भी मांगी गई है।

जांच एजेंसी ने उस दौरान जल निगम में तैनात अधिकारियों का ब्योरा भी मांगा है। वर्ष 2019 के बाद संबंधित कार्य जल जीवन मिशन के तहत किए जाने लगे थे।

जौहर विश्वविद्यालय के कुलपति से पूछताछ

ईडी ने बृहस्पतिवार को जौहर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जहीरूद्दीन से भी करीब 8 घंटे पूछताछ की। उनसे जौहर ट्रस्ट में उनकी भूमिका और कुलपति पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली गई।

इसके अलावा विश्वविद्यालय में सरकारी विभागों की रकम से बनाए गए भवनों को लेकर भी सवाल पूछे गए। चार समन के बाद पेश हुए ए एंड एस इंटरप्राइजेज के सलीम से भी ईडी ने पूछताछ कर बयान दर्ज किया।

ईडी अब जौहर ट्रस्ट के सभी न्यासियों से भी पूछताछ की तैयारी में है।

ईडी कार्यालय की सुरक्षा अब सीआईएसएफ के पास

लखनऊ स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था भी बदल गई है। अब इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को दी गई है। बृहस्पतिवार को सीआईएसएफ के 33 कर्मियों ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान ईडी के लखनऊ जोनल निदेशक राकेश कुमार सुमन और सीआईएसएफ ग्रुप मुख्यालय, प्रयागराज के ग्रुप कमांडेंट भैंरो प्रताप सिंह मौजूद रहे।

बेबाक24 टेक: आजम खां के मंत्री कार्यकाल से जुड़े जल निगम के कार्यों का विस्तृत ब्योरा ईडी की जांच का नया हिस्सा बना है। अब निविदाओं, फर्मों को दिए गए काम, भुगतान और उस दौरान तैनात अधिकारियों से जुड़ी जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment