ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
हादसा और दुर्घटना हादसा

मंडला में गणेश पंडाल में करंट से 4 की मौत, 3 घायल

by on | 2026-09-26 13:45:17

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3000


मंडला में गणेश पंडाल में करंट से 4 की मौत, 3 घायल

मंडला | बेबाक24 न्यूज़

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के बाद बड़ा हादसा हो गया। नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में शनिवार सुबह पंडाल में करंट फैलने से 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। हादसे के समय करीब 7 से 8 युवक विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे थे।

सुबह करीब 5:30 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद युवक पंडाल में ही सो गए थे। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे अचानक पंडाल में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से 4 युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 घायल हुए।

मृतकों की पहचान जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) के रूप में हुई है।

एक घायल जिला अस्पताल रेफर

घायलों में प्रियांशु को गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, 2 अन्य घायलों का नैनपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पंडाल में गणेश प्रतिमा हीरापुर गांव के खिरका मोहल्ले में स्थापित की गई थी।

बेबाक24 टेक: गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में आराम कर रहे युवकों के लिए सुबह का समय हादसे में बदल गया। करंट फैलने से 4 युवकों की जान चली गई, जबकि 3 घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment