ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

पूर्व विधायक स्व. अवधेश राय शास्त्री की प्रथम पुण्यतिथि पर 23 को गाजीपुर में भव्य समारोह

by on | 2026-09-22 18:57:21

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3075


पूर्व विधायक स्व. अवधेश राय शास्त्री की प्रथम पुण्यतिथि पर 23 को गाजीपुर में भव्य समारोह


स्मरणांजलि पत्रिका का होगा विमोचन, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल होंगे मुख्य अतिथि

गाजीपुर : पूर्व विधायक एवं शहीद पुत्र स्वर्गीय अवधेश राय शास्त्री की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 23 सितंबर को गाजीपुर जिला पंचायत सभागार में एक गरिमामय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 'श्री अवधेश राय शास्त्री स्मृति एवं सेवा न्यास' के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में उनके जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के योगदान को याद किया जाएगा।

​कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस विशेष अवसर पर शास्त्री जी के कृतित्व पर केंद्रित एक स्मृति पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। इसके साथ ही विचार गोष्ठी तथा शास्त्री जी के जीवनकाल से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह भी आयोजित होगा।

​समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. मान्धाता राय करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल शिरकत करेंगे। न्यास के अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने क्षेत्र के सभी प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों से दोपहर 1:00 बजे जिला पंचायत सभागार पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment