by admin@bebak24.com on | 2026-09-22 13:08:43
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3073
आनी | बेबाक24 न्यूज़
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिपुर-नागन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर करीब 3:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग कुमारसैन के बड़ागांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव जाबो लौट रहे थे। इसी दौरान हरिपुर-नागन के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में राहुल राणा, विकास उर्फ विक्की, गुंजन और बालकृष्ण की मौत हुई है। चारों आनी उपमंडल के जाबो गांव के निवासी बताए गए हैं।
हादसे में जाबो गांव निवासी 29 वर्षीय सुरेश कुमार घायल हुए हैं। उन्हें पहले आनी में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए रामपुर अस्पताल भेजा गया।
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर मृतकों के शवों और घायल को बाहर निकाला गया।
हादसे की सूचना मिलने पर आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बचाव दल और स्थानीय लोगों के साथ राहत कार्य में सहयोग किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।
फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कार सड़क से कैसे नीचे गिरी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक ही गांव के चार लोगों की मौत से जाबो गांव में शोक का माहौल है। हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पहाड़ी मार्गों पर ऐसे हादसे सड़क सुरक्षा और सावधानी की जरूरत को फिर सामने लाते हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'