by on | 2026-09-19 08:18:26
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3012
नरही में उगा राजनीति का अमोला, दिल्ली में लहराया परचम
बलिया: दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज में संपन्न छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चारों प्रमुख पदों पर प्रचंड जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया है। कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में सेक्रेटरी (सचिव) पद पर बलिया जनपद के नरही निवासी कौशिक राय के निर्वाचित होने की खबर मिलते ही गड़हांचल समेत पूरे जिले में जश्न का माहौल है। समर्थकों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया व कौशिक की इस सफलता पर बधाई दी।
कौशिक राय के इस निर्वाचन को क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी कौशिक, नरही निवासी अरविंद राय ‘बब्लू’ के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) तथा केंद्रीय विद्यालय बलिया से पूर्ण की।
वर्तमान समय में कौशिक राय डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज में बी.कॉम के छात्र हैं। छात्र राजनीति में अपनी सक्रियता और लोकप्रिय छवि के बल पर उन्होंने सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ा और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर जीत हासिल की।
जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही गड़हांचल और बलिया में उत्सव जैसा माहौल बन गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व युवाओं ने इसे क्षेत्र के एक होनहार छात्र की बड़ी उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक व शैक्षणिक भविष्य की कामना की है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'