ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
हेल्थ हेल्थ

बक्सर में मिलावटी मिठाई का कहर: एक ही कुनबे के 9 लोग बीमार, प्रशासन ने मिष्ठान भंडार को किया सील

by on | 2026-09-11 07:29:23

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3091


बक्सर में मिलावटी मिठाई का कहर: एक ही कुनबे के 9 लोग बीमार, प्रशासन ने मिष्ठान भंडार को किया सील

पुत्र जन्म की खुशी में बंटी मिठाई बनी आफत

बक्सर ।  कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र स्थित अरियांव गांव में गुरुवार को मिठाई खाने के बाद एक ही परिवार और पट्टीदारी के नौ लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक, अरियांव निवासी धनेश्वर सिंह ने अपने पट्टीदार संदीप कुमार सिंह (इमिलिया, रामगढ़) के घर पुत्र जन्म की खुशी में डुमरांव राजगढ़ चौक स्थित 'प्रजापति मिष्ठान भंडार' से करीब दो किलो मिठाई (क्रीम मिठाई और कालाजामुन) खरीदी थी। गुरुवार सुबह मिठाई वितरण के कुछ ही देर बाद अंजलि सिंह, प्रियंका सिंह, रेयांश, प्रीति सिंह, अनिल कुमार सिंह, प्रीति कुमारी, गीता देवी, लालबाबू सिंह और रीना देवी को तेज उल्टी-दस्त शुरू हो गई और कुछ मरीजों की पल्स डाउन होने लगी।

अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज जारी, हालत स्थिर

आनन-फानन में सभी बीमारों को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार के अनुसार, मरीजों में स्पष्ट रूप से फूड प्वाइजनिंग के लक्षण देखे गए। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. शिव कुमार चौधरी की देखरेख में चली चिकित्सकीय टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद सभी मरीजों की स्थिति अब स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई: दुकान सील, सैंपल पटना भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राजीव कुमार और डीसीएलआर टेश लाल सिंह अस्पताल पहुंचे। इसके बाद एसडीएम ने तुरंत 'प्रजापति मिष्ठान भंडार' पर छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान में साफ-सफाई व हाइजीन की गंभीर खामियां पाई गईं और संचालक एफएसएसएआई (FSSAI) का लाइसेंस भी पेश नहीं कर सका।

दुकान सील: प्रशासन ने दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।


लैब जांच: नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी राहुल धर दुबे को मिठाई का सैंपल लेकर जांच के लिए पटना प्रयोगशाला भेजने का निर्देश दिया गया है।


लैब टेक्नीशियन पर नाराजगी: अस्पताल निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन के अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल उसे बुलाकर मरीजों के ब्लड सैंपल जांच की प्रक्रिया पूरी कराई।


दुकानदार की सफाई, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

दूसरी ओर, दुकान के प्रोपराइटर राहुल प्रजापति ने मिठाई में खराबी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि खरीदारी के वक्त ग्राहक ने मिठाई चखी थी। उन्होंने घर में अनुचित रखरखाव या तापमान को खराबी की वजह बताया। हालांकि, एसडीएम राजीव कुमार ने स्पष्ट किया है कि पटना से लैब रिपोर्ट आने के बाद ही फूड प्वाइजनिंग के सटीक कारणों का पता चलेगा और मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment