ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
अपराध अपराध

सोनभद्र में 'खनन माफिया' पर कसता शिकंजा: मुंबई से दबोचे गए सपा नेता इश्तियाक खान; वकील की दलीलों और पुलिस की कार्रवाई के बीच उठे ये तीखे सवाल

by on | 2026-09-10 21:39:08

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3344


सोनभद्र में 'खनन माफिया' पर कसता शिकंजा: मुंबई से दबोचे गए सपा नेता इश्तियाक खान; वकील की दलीलों और पुलिस की कार्रवाई के बीच उठे ये तीखे सवाल

​ओबरा (सोनभद्र): उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस प्रशासन की हलचल और कानूनी शिकंजे के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है। ओबरा से लेकर राबर्ट्सगंज तक पिछले कई दिनों से जारी लगातार पुलिसिया कार्रवाई के बीच खनन कारोबारी और समाजवादी पार्टी के नेता इश्तियाक खान को पुलिस मुंबई से गिरफ्तार कर राबर्ट्सगंज जिला अदालत परिसर पहुंची।

​ओबरा थाने में हलचल और पुलिसिया मुस्तैदी

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 3 सितंबर को हुई, जब ओबरा थाने को मुख्य केंद्र बनाकर घंटों तक प्रशासनिक व कानूनी प्रक्रिया चलाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, ओबरा थाना प्रभारी सदानंद राय, कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा और एसओजी प्रभारी नागेश सिंह समेत भारी पुलिस बल थाने पर मुस्तैद रहा।

​एएसपी की मौजूदगी के बीच इश्तियाक खान के बिजनेस पार्टनर व अजंता माइंस के संचालक राहुल गोयल को थाने में बैठाकर सघन पूछताछ की गई। इसके साथ ही लखनऊ से पहुंची विजिलेंस टीम ने एसओजी और स्थानीय पुलिस के साथ ओबरा तथा बिल्ली-मारकुंडी स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। इश्तियाक खान के मौके पर न मिलने पर पुलिस टीम उनकी पत्नी आफरीना खान और बेटी को ओबरा थाने लाकर देर रात तक पूछताछ करती रही। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस ने उन्हें घर जाने दिया।

​हालांकि, इतनी बड़ी कार्रवाई के बावजूद पुलिस और विजिलेंस विभाग ने पूरे मामले पर चुप्पी साधे रखी और इसे केवल एक सामान्य शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच बताया।

​कोर्ट में पेशी और बचाव पक्ष के गंभीर आरोप

10 सितंबर की सुबह राबर्ट्सगंज स्थित जिला अदालत परिसर में उस समय हलचल तेज हो गई, जब मुंबई से गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस इश्तियाक खान को लेकर कोर्ट पहुंची।

​कोर्ट परिसर में इश्तियाक खान के वकील ने मीडिया के सामने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि यह मामला 'राधिका एंटरप्राइजेज' नाम की फर्म के पार्टनरों के बीच का आपसी कारोबारी विवाद है, जिसे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी पहली नजर में सिविल मामला माना था। वकील का आरोप है कि पुलिस ने पहले इस मामले में खात्मा (अंतिम रिपोर्ट) लगा दिया था, लेकिन बाद में मनगढ़ंत आधार बनाकर सादे कपड़ों में मुंबई में दबिश दी और निजी होटल में रखकर प्रक्रिया का उल्लंघन किया।

​कानूनी सफाई बनाम जमीनी हकीकत: उठते बड़े सवाल

बचाव पक्ष के इन दावों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि अगर यह मामला सिर्फ दो साझेदारों के बीच का नागरिक विवाद था, तो पुलिस की दबिश के बाद आरोपी लगातार मुंबई तक क्यों भागता रहा?

​ओबरा में जांच शुरू होते ही अदालत के समक्ष उपस्थित होकर कानूनी प्रक्रिया का सामना करने के बजाय महाराष्ट्र तक छिपते फिरना और अंततः मुंबई से गिरफ्तार होना यह दर्शाता है कि इन कानूनी दलीलों के पीछे दंडात्मक कार्रवाई का सीधा डर काम कर रहा था।

​साधारण परमिट से सपा के शीर्ष नेतृत्व तक का सफर

इश्तियाक खान ने वर्ष 2008-09 में खनन क्षेत्र में साधारण स्तर से कदम रखा था, जब कागजी परमिट के जरिए प्रतिदिन 30 से 40 हजार रुपये का कारोबार होता था। दुद्धी के पूर्व विधायक स्वर्गीय विजय सिंह गोंड के करीब आने के बाद खनन विभाग में उनकी पैठ मजबूत हुई।

​आगे चलकर यह राजनीतिक सफर समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव से नजदीकी, पार्टी संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के साथ प्लेन में सेल्फी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ तस्वीरों ने उनकी राजनीतिक पहुंच को स्थापित किया।

​वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान सोनभद्र के तत्कालीन जिलाधिकारी टी.के. शिबू के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर अवैध खनन के आरोप लगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा, पत्नी आफरीना खान (मेसर्स ईशाना कंस्ट्रक्शन) के नाम पर फर्जी हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने, जाली ई-पास (MM-11) से राजस्व को नुकसान पहुंचाने, तय सीमा से बाहर 15,732 घन मीटर डोलोस्टोन का अवैध खनन करने और रंगदारी जैसे कई मामलों में केस दर्ज हुए—हालांकि इनमें से अधिकांश में एफआर (Final Report) लगने की बात भी चर्चा में है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment