by on | 2026-09-10 21:28:24
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3069
गोंडा: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित 'सनातन यात्रा' और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर तीखा हमला बोला है। बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर बृजभूषण शरण सिंह ने दोनों ही राजनीतिक दलों को निशाने पर लेते हुए उनकी नीतियों और मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए।
'सनातन से परहेज नहीं, लेकिन अवसरवादिता पर आपत्ति'
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा नर्मदा यात्रा को 'सनातन यात्रा' का नाम देकर शिव से राम तक की यात्रा निकालने के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यात्रा करने पर किसी को कोई आपत्ति नहीं हो सकती। दिग्विजय सिंह पहले भी नर्मदा परिक्रमा कर चुके हैं।
लेकिन असली समस्या कांग्रेस की विचारधारा और उसकी नियत में है। उन्होंने कहा कि दिक्कत इस बात से है कि कांग्रेस और उसके नेता समय-समय पर हिंदुत्व का खुलकर विरोध करते रहे हैं। यही दिग्विजय सिंह और उनकी पार्टी थी जिसने कभी भगवान राम के अस्तित्व और रामसेतु को लेकर अदालत तक में सवाल खड़े किए थे।
बृजभूषण सिंह ने तंज कसते हुए कहा, "जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं, इन नेताओं को अचानक हिंदुत्व की याद आने लगती है और ये सनातन का रुख करने लगते हैं। लेकिन चुनाव खत्म होते ही ये फिर से हिंदुत्व से दूरी बना लेते हैं।"
'पंजाब में नशा माफिया को AAP का संरक्षण, अब विदाई का वक्त'
वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में अरविंद केजरीवाल के पुनर्निवार्चन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है, लेकिन अब 'आप' की पूरी कलाई खुल चुकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने सिर्फ राजनीतिक ड्रामा करके पहले दिल्ली और फिर पंजाब में सरकार बनाई। आज स्थिति यह है कि पंजाब पूरी तरह से उनके नियंत्रण से बाहर हो चुका है। खास तौर पर नशामुक्ति के मोर्चे पर मान सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।
बृजभूषण शरण सिंह ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में नशे के कारोबार में लिप्त बड़े-बड़े सिंडिकेट को आम आदमी पार्टी का सीधा संरक्षण हासिल है। यही वजह है कि आज पंजाब का हर वर्ग और विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब आम आदमी पार्टी का ड्रामा खत्म हो चुका है और पंजाब से इनकी विदाई का समय आ गया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'