by on | 2026-09-10 19:47:51
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3075
बांदा: चित्रकूट की रगौली जेल में नियमों को ठेंगा दिखाकर रची गई अवैध मुलाकात के चर्चित मामले में बृहस्पतिवार को बांदा स्थित भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत बानो की पेशी हुई। अदालती कार्यवाही पूरी होने के बाद दंपति मीडिया को देखते ही बगलें झांकता नजर आया। अदालत परिसर से बाहर निकलते ही अब्बास अंसारी सीधे जाकर कार में बैठ गए और बिना कोई जवाब दिए रवाना हो गए, वहीं निकहत बानो ने भी पत्रकारों से दूरी बनाए रखने में ही भलाई समझी।
क्या था पूरा मामला?
यह पूरा प्रकरण फरवरी 2023 का है, जब चित्रकूट की रगौली जेल में तत्कालीन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अचानक छापा मारा था। इस औचक निरीक्षण में प्रशासन के भी होश उड़ गए थे—निकहत बानो बिना किसी लिखा-पढ़ी के सीधे जेलर के कमरे में अपने पति अब्बास अंसारी के साथ पाई गई थीं। नियमों को ताक पर रखकर जेल के भीतर ही 'खास मेहमाननवाजी' का खेल चल रहा था।
तलाशी में मिला था संदिग्ध सामान
छापेमारी के दौरान निकहत बानो के पास से मोबाइल फोन, विदेशी मुद्रा और कई अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद हुए थे। इसके बाद पुलिस ने निकहत बानो, उनके ड्राइवर नियाज अंसारी, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक सागर, डिप्टी जेलर समेत जेल के कई कर्मचारियों को नामजद करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और अन्य संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। बाद में इस मामले में आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट भी ठोका गया था।
कासगंज जेल भेजा गया था अब्बास
जेल में सुरक्षा सेंधमारी की इस बड़ी साजिश के उजागर होने के बाद शासन ने तुरंत कड़ा रुख अपनाते हुए अब्बास अंसारी को चित्रकूट से कासगंज जेल ट्रांसफर कर दिया था। फिलहाल इस पूरे फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाई बांदा की स्पेशल कोर्ट में चल रही है। बृहस्पतिवार को दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में लाया गया था, लेकिन सजा और मुकदमों के शिकंजे में फंसे अंसारी दंपति ने मीडिया के तीखे सवालों पर चुप्पी साधे रखना ही मुनासिब समझा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'