ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

BHU अस्पताल के बाहर ‘दवा दलालों’ का गुंडागर्दी: मरीजों से मारपीट और महिलाओं से अभद्रता, पुलिस कमिश्नर से शिकायत

by on | 2026-07-27 21:50:53

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3229


BHU अस्पताल के बाहर ‘दवा दलालों’ का गुंडागर्दी: मरीजों से मारपीट और महिलाओं से अभद्रता, पुलिस कमिश्नर से शिकायत

वाराणसी | ​काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल के छोटे गेट पर सक्रिय दवा दलालों का आतंक चरम पर पहुँच गया है। मरीज और उनके परिजनों से मारपीट, महिलाओं से अभद्रता और घटिया दवाएँ बेचने के विरोध में सोमवार को लंका क्षेत्र के पंजीकृत दवा व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर कड़े कदम उठाने की मांग की।

सुबह 7 से 3 बजे तक जमावड़ा

व्यापारियों का आरोप है कि अस्पताल के छोटे गेट पर रोज सुबह से दोपहर तक कथित दलालों का अड़ा जमा रहता है। दूर-दराज से आने वाले बेबस मरीजों को घेरकर मनमाने दाम वसूले जाते हैं। विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज आम बात हो चुकी है।

"अधिक छूट का लालच देकर मरीजों को गैर-मानक दवाएँ थमाई जा रही हैं, जो सीधे तौर पर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ है।"

— पंजीकृत दवा व्यापारी संघ


दिनदहाड़े नशाखोरी और हुड़दंग

शिकायत के अनुसार, कई दलाल दिन के उजाले में ही शराब व मादक पदार्थों का सेवन कर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाते हैं। महिला मरीजों व युवतियों पर अश्लील फब्तियाँ कसने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पुलिस गश्त बढ़ाकर कार्रवाई नहीं की गई, तो पूर्वांचल के इस सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र की साख पूरी तरह धूमिल हो जाएगी। फिलहाल पुलिस प्रशासन के रुख का इंतजार है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment