ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
आस्था आस्था

45 लाख से होगा बलिया के प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर का कायाकल्प, परिवहन मंत्री ने किया शिलान्यास

by admin@bebak24.com on | 2025-11-09 19:09:40

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3382


45 लाख से होगा बलिया के प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर का कायाकल्प, परिवहन मंत्री ने किया शिलान्यास

आस्था के केंद्र को मिलेगा नया स्वरूप: श्रद्धालुओं के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

बलिया: नगर के प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रविवार को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से स्वीकृत 45 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधि-विधान से पूजन कर शिलान्यास किया।

कायस्थ समाज के लिए प्रमुख आस्था केंद्र और जिले के सबसे प्राचीन मंदिरों में शुमार इस मंदिर को उसकी गरिमा के अनुरूप विकसित किया जाएगा। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सुंदरीकरण के साथ ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

" मंत्री की घोषणा: शिलान्यास के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंदिर परिसर की खाली जगह में सामुदायिक भवन बनाने के लिए अपनी निधि से 25 लाख रुपए अतिरिक्त देने की भी घोषणा की।"

विकास कार्यों पर जोर

शिलान्यास के अवसर पर मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहे हैं और सभी समय पर पूरे होंगे।

 * उन्होंने दावा किया कि विधानसभा क्षेत्र में हो रहे 90 प्रतिशत कार्यों का उद्घाटन वह स्वयं करेंगे।

 * जल्द ही मेडिकल कॉलेज, जिला और बैरिया में बनने वाले अंतर्राज्जीय बस अड्डे का शिलान्यास किया जाएगा।

 * मंत्री ने प्रयास व्यक्त किया कि मेडिकल कॉलेज 2027 के चुनाव से पूर्व जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

मंत्री ने बलिया की जनता को भरोसा दिलाया कि जिस विश्वास के साथ उन्होंने उन्हें जिताया है, उसे कभी टूटने नहीं देंगे और हरसंभव विकास कर लोगों के भरोसे को सूद सहित लौटाएंगे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment