ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

गाजीपुर में बेखौफ अपराधी: शंकर पांडेय की तलाश के बीच दिनदहाड़े अजय यादव की हत्या, 11 नामजद समेत दर्जनों पर मुकदमा दर्ज

by on | 2026-06-24 22:01:03

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3230


गाजीपुर में बेखौफ अपराधी: शंकर पांडेय की तलाश के बीच दिनदहाड़े अजय यादव की हत्या, 11 नामजद समेत दर्जनों पर मुकदमा दर्ज

भांवरकोल (गाजीपुर), 24 जून। जनपद में अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। एक तरफ जहां शातिर अपराधी शंकर पांडेय को दबोचना पुलिस के लिए बड़ा सरदर्द बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक और हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया है। भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के पास बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक अजय यादव की लाठी-डंडों, रॉड और चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस चर्चित हत्याकांड के बाद पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर 11 नामजद आरोपियों समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से ही पूरे इलाके में भारी तनाव और सन्नाटा पसरा हुआ है।

सुबह 9 बजे घात लगाकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, वीरपुर निवासी श्रीकांत यादव का 20 वर्षीय पुत्र अजय यादव बुधवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर से खाना लेकर डेरे की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह आमी कोट के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। बाजार में हुए एक पुराने विवाद की खुन्नस को लेकर आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से अजय पर हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल अजय को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​ इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

​मृतक के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने 11 नामजद और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में शामिल हैं:

  • ​गोल्डेन यादव, अर्जुन पटेल, राहुल पटेल, मनीष पटेल, दीपक शर्मा, नवीन चौधरी, सुशील चौधरी, सूरज राजभर, रामजी, सनी पासवान और नागा।

भारी पुलिस बल तैनात, आरोपियों की तलाश में दबिश

दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ मौका-मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

"तहरीर के आधार पर हत्या और बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।"

थाना पुलिस प्रशासन



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment