by on | 2026-06-24 21:51:11
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3211
वाराणसी, 24 जून। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में बुधवार को प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी की अध्यक्षता में कार्मिक विभाग एवं कर्मचारी परिषद के मध्य एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और रेल कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद, तालमेल तथा पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा देना था।
बैठक के दौरान कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधियों ने रेल कर्मियों से संबंधित विभिन्न विभागीय विषयों, रोजमर्रा की समस्याओं और उनके कल्याण से जुड़े सुझावों को विस्तारपूर्वक प्रशासन के समक्ष रखा। कार्मिक विभाग द्वारा सभी बिंदुओं पर सकारात्मक एवं रचनात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित शंकाओं का समाधान किया गया। साथ ही, लंबित एवं अन्य महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों पर नियमानुसार शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर समाधानोन्मुख दृष्टिकोण अपनाया जा रहा है ताकि एक बेहतर कार्यसंस्कृति का निर्माण हो सके। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस बैठक में दोनों पक्षों ने कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निरंतर संवाद बनाए रखने पर बल दिया।
ये रहे उपस्थित:
बैठक में प्रशासनिक पक्ष से उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) समीर पॉल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) एम. ए. अंसारी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) पीयूष मिंज उपस्थित थे। वहीं कर्मचारी परिषद की ओर से संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव तथा परिषद सदस्य श्रीकांत यादव, अमित कुमार, संतोष कुमार यादव, नवीन कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं मनीष कुमार सिंह सहित कार्मिक विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'