by on | 2026-06-23 17:05:30
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3208
वाराणसी। धर्मनगरी काशी के वासियों और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। शहर को जाम के झंझट से परमानेंट मुक्ति दिलाने वाला बहुप्रतीक्षित ड्रीम प्रोजेक्ट 'रोपवे सेवा' आगामी सावन माह से पटरी पर (आसमान में) उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने मंगलवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधिकारिक किराया सूची जारी कर दी है। इसके तहत वाराणसी कैंट से गोदौलिया चौक तक का सफर तय करने के लिए यात्रियों को अधिकतम 50 रुपये और न्यूनतम 10 रुपये का भुगतान करना होगा।
सड़क मार्ग से कैंट से गोदौलिया जाने में फिलहाल लोगों को भारी ट्रैफिक के कारण 30 से 45 मिनट का समय बर्बाद करना पड़ता है। लेकिन रोपवे शुरू होने के बाद यह दूरी बेहद सुरक्षित, तेज और पर्यावरण अनुकूल तरीके से मात्र 15 से 16 मिनट में पूरी हो जाएगी। यह सेवा कैंट, विद्यापीठ, रथयात्रा और गोदौलिया स्टेशनों को आपस में जोड़ेगी।
स्थानीय नागरिकों और रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा व छात्रों के लिए प्राधिकरण 'काशी स्मार्ट पास' की सौगात देने जा रहा है। इस पास के जरिए यात्रियों को तय किराए में 20 प्रतिशत तक की सीधी छूट मिलेगी।
स्मार्ट पास के तहत प्रमुख स्टेशनों का किराया:
आम जनता के साथ-साथ काशी आने वाले वीआईपी और पर्यटकों के अनुभव को खास बनाने के लिए 'प्रीमियम गोंडोला सेवा' भी शुरू की जाएगी। इसका सामान्य किराया 2,000 रुपये प्रति यात्रा तय किया गया है। हालांकि, जो समूह पहले से (एडवांस) बुकिंग कराएंगे, उन्हें विशेष छूट के साथ केवल 1,200 रुपये प्रति यात्रा का भुगतान करना होगा।
वीडीए के अधिकारियों के मुताबिक, रोपवे के सभी स्टेशनों को आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस किया गया है। यात्रियों की सहूलियत के लिए स्टेशनों पर:
बदलेगी काशी की सूरत:
सावन के पावन महीने में इस सेवा के शुरू होने से न केवल बाबा के भक्तों की राह आसान होगी, बल्कि यह परियोजना काशी के पर्यटन, स्थानीय व्यापार और शहरी परिवहन को एक नई और आधुनिक गति देने में मील का पत्थर साबित होगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'