by on | 2026-06-23 14:18:45
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3166
वाराणसी: यूपी पुलिस महकमे से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। 2001 बैच के बेहद ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और तेजतर्रार इंस्पेक्टर राजेश सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। लंबी बीमारी से जूझ रहे इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बीती रात दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे सहित उन्हें जानने वाले हर शख्स की आंखें नम हो गईं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय राजेश सिंह महकमे के उन गिने-चुने कप्तानों में से थे, जिन्होंने जहां भी पैर रखा, वहां अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी का लोहा मनवाया। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण थानों की कमान बेहद सूझबूझ के साथ संभाली।
इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने वर्दी पहनकर बाहर की चुनौतियों का तो डटकर सामना किया, लेकिन निजी जीवन में नियति ने उन पर कई गहरे जख्म दिए। महज दो साल पहले, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पैदा हुई स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण उन्होंने अपनी जीवनसंगिनी (धर्मपत्नी) को हमेशा के लिए खो दिया था।
अभी पत्नी के जाने का गम कम भी नहीं हुआ था कि वे खुद गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए। परिवार में अब एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनके सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ चुका है। दुखों का पहाड़ यहीं नहीं टूटा, राजेश सिंह के बुजुर्ग पिता भी इस समय कैंसर जैसी जानलेवा और गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहे हैं। इस हंसते-खेलते परिवार पर आए इस वज्रपात को देखकर हर किसी का कलेजा कांप उठा है।
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वर्गीय राजेश सिंह के पार्थिव शरीर को दिल्ली से वाराणसी लाया जा रहा है। आज शाम काशी के मोक्षदायिनी मणिकर्णिका घाट पर पूरे विधि-विधान और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'