by on | 2026-06-22 21:52:38
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3088
प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के गुर्गे गुलफुल उर्फ रफीक के बेटों और करीबियों ने शहर में एक बार फिर सनसनी फैला दी है। धूमनगंज और एयरपोर्ट थाना क्षेत्रों में रंगदारी, अपहरण और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। कोर्ट के आदेश और पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने माफिया के गुर्गे के बेटों समेत कई नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटनाक्रम:
पूरामुफ्ती के हटवा निवासी मो. अतहर बीते 20 मई को कचहरी से एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे, असलहे से लैस कार सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने अतहर को जबरन कार में खींच लिया और बंधक बनाकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
तमंचे से फायर और स्टांप पर दस्तखत:
पिटाई के दौरान माजिद नामक आरोपी ने अपने मोबाइल से वदूद से अतहर की बात कराई। वदूद ने धमकी दी कि अगर अदालती मुकदमों की पैरवी बंद नहीं की, तो अंजाम बुरा होगा। इसी बीच अली नामक आरोपी ने अतहर पर तमंचे से फायर झोंक दिया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद हमलावरों ने जबरन एक स्टांप पेपर पर अतहर के हस्ताक्षर करवाए और उनके पास मौजूद नकदी व सामान लूट लिया।
धमकी: "हमारे कई लोग पहले ही जेल जा चुके हैं। अगर जिंदा रहना है तो 50 लाख रुपये भिजवा दो। पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे।"
पुलिसिया कार्रवाई: धूमनगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अतीक के गुर्गे गुलफुल के बेटों—आबिद, वदूद अहमद, माजिद, अली, नसर, अर्सलान और अबू सालिम समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रास्ते में रोककर हमला:
दूसरा मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र का है, जहां पीपलगांव के रहने वाले राज किरन को बदमाशों ने रास्ते में रोककर निशाना बनाया। राज किरन का आरोप है कि विपक्षियों की नजर उनकी बेशकीमती जमीन पर है और वे उसे जबरन औने-पौने दामों में खरीदना चाहते हैं।
लूटपाट और धमकी:
जमीन देने से मना करने पर आरोपियों ने राज किरन पर जानलेवा हमला कर दिया और असलहा दिखाकर सवा लाख रुपये नकद लूट लिए। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित से ₹7 लाख की रंगदारी मांगी और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
इन पर दर्ज हुआ केस:
इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर एयरपोर्ट पुलिस ने गुलफुल के बेटों वदूद, आबिद, माजिद, अली, अबू सालिम, नसर और अर्सलान के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय के मुताबिक, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'