ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

तमंचा चमका रहा था सुधांशु, सैदपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

by on | 2026-06-22 19:09:12

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3184


तमंचा चमका रहा था सुधांशु, सैदपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

गाजीपुर (बेबाक 24)। जनपद में अपराधियों और अवैध असलहाधारियों के खिलाफ चलाए जा रहे ताबड़तोड़ अभियान के बीच सैदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हाईवे किनारे राम तबक्का बूथ पर तमंचा और कारतूस के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे एक शातिर युवक को पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर धर दबोचा। पुलिस की इस मुस्तैदी से इलाके में होने वाली एक संभावित संगीन घटना टल गई है।

​ मुखबिर की सूचना पर अंडरपास के पास एक्शन

​पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा के कड़े रुख के बाद जिले में संदिग्धों की धरपकड़ तेज है। इसी क्रम में सैदपुर थाने के उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ बहरियाबाद हाईवे अंडरपास के पास सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि बनारस-गोरखपुर हाईवे पर स्थित राम तबक्का बूथ पर एक युवक अवैध हथियार के साथ मंडरा रहा है और किसी का इंतजार कर रहा है।

​सूचना मिलते ही बिना वक्त गंवाए पुलिस टीम ने रणनीति बनाई और मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

​ लाल बैग से निकला .315 बोर का 'मौत का सामान'

​जब पुलिस टीम ने पकड़े गए युवक के पास मौजूद लाल रंग के बैग की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी चौंक गए। बैग से एक अदद अवैध देसी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की कुंडली:

नाम: सुधांशु यादव उर्फ पिंटू यादव


पिता का नाम: दिनेश यादव


निवासी: ग्राम रद्दीपुर, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर

​पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सैदपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 222/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment