by on | 2026-06-20 21:37:31
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3226
नरही (बलिया)। कल आयोजित होने वाले 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के मद्देनजर फेफना विधानसभा के ग्रामसभा नरही स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल और स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। नेताओं ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए संबंधित कार्यकर्ताओं व जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा मुख्य कार्यक्रम
नेताओं ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को प्रातः 5:30 बजे से नरही प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में योगाचार्यों की देखरेख में सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।
क्षेत्रवासियों से की गई अधिक से अधिक जुटने की अपील
भाजपा पदाधिकारियों ने फेफना विधानसभा के सभी क्षेत्रवासियों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से अपील की है कि वे रविवार सुबह अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। उन्होंने कहा कि योग न सिर्फ हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। नेताओं ने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आग्रह किया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'