by on | 2026-06-20 21:20:25
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3194
बेबाक 24 (वाराणसी): युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले परीक्षा माफियाओं और साल्वर गैंग के खिलाफ वाराणसी पुलिस ने एक और बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। टीजीटी (TGT) परीक्षा में सेंधमारी करने वाले गिरोह के दो और वांछित चेहरों को चेतगंज पुलिस ने चौकाघाट इलाके से दबोच लिया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से नकल माफियाओं के सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी, बलिया के दो शातिर धरे गए
कमिश्नरेट वाराणसी में अपराधियों और जालसाजों के खिलाफ चल रहे जीरो-टॉलरेंस अभियान के तहत पुलिस को यह कामयाबी मिली है। पुलिस आयुक्त के कड़े निर्देश पर एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह और थाना प्रभारी चेतगंज के नेतृत्व में टीम लगातार इन जालसाजों की कुंडली खंगाल रही थी।
शनिवार को सर्विलांस सेल की मदद और मुखबिर से मिली सटीक लोकेशन के बाद पुलिस ने चौकाघाट क्षेत्र में जाल बिछाया और घेराबंदी करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
धीरेन्द्र कुमार (उम्र 31 वर्ष), निवासी- बलिया
गिरिजा शंकर (उम्र 41 वर्ष), निवासी- बलिया
क्या था इनका खेल?
ये दोनों शातिर टीजीटी परीक्षा में असली अभ्यर्थियों की जगह मोटी रकम लेकर फर्जी अभ्यर्थी (साल्वर) बैठाने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। यह गिरोह मेधावी छात्रों के हक पर डाका डालने का धंधा चला रहा था।
मोबाइल और अहम दस्तावेज बरामद, कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस
पुलिस ने जब इन दोनों आरोपियों की अमली-जामली तलाशी ली, तो इनके पास से:
02 मोबाइल फोन (जिसमें कई संदिग्ध नंबर और चैट होने की आशंका है)
महत्वपूर्ण दस्तावेज (जो साल्वर गैंग के नेटवर्क का पर्दाफाश कर सकते हैं)
पुलिस अब इन मोबाइलों के कॉल डिटेल्स और दस्तावेजों को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इन्होंने अब तक कितने अभ्यर्थियों से लाखों की डील की है।
इस जांबाज टीम ने किया भंडाफोड़
इस पूरे ऑपरेशन को बेबाक और सटीक रणनीति के साथ अंजाम देने वाली टीम में ये पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे:
विजय कुमार शुक्ला (थाना प्रभारी, चेतगंज)
विकल शाण्डिल्य (चौकी प्रभारी, लहुराबीर)
वैभव शुक्ला (चौकी प्रभारी, चेतगंज)
कांस्टेबल: रितिक राज, अनुज कुमार, प्रशांत तिवारी और सर्विलांस सेल की टीम।
' बेबाक 24' की नजर: यूपी में योगी सरकार और वाराणसी पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि परीक्षाओं की शुचिता से खिलवाड़ करने वाले सीधे जेल जाएंगे। चेतगंज पुलिस की इस मुस्तैदी ने साबित कर दिया है कि कानून के हाथ लंबे हैं और साल्वर गैंग का हर एक मोहरा बहुत जल्द सलाखों के पीछे होगा। बाकी बचे गुर्गों की तलाश में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'