by on | 2026-06-20 20:07:40
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3145
अफसरों से धक्का-मुक्की और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप, वीडियो फुटेज खंगाल रही पुलिस, चंदौली की सियासत गरमाई
चंदौली। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदर्शन के दौरान जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। आंदोलन की आड़ में कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश करने वालों पर पुलिस ने अब सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दी है। पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह 'डब्लू' समेत आठ नामजद और करीब 250 अज्ञात सपाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा ठोक दिया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद से ही जिले के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।
अफसरों को ज्ञापन देने से किया इनकार, कलेक्ट्रेट में घुसे सपाई
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व विधायक मनोज सिंह 'डब्लू' के नेतृत्व में सपाई धरना स्थल पर जुटे थे। माहौल तब बिगड़ा जब एसडीएम सदर और सीओ सदर खुद प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन सपाइयों ने उन्हें भाव न देते हुए ज्ञापन सौंपने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उग्र कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ कूच कर गए और वहां बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की।
थाना प्रभारी से बदसलूकी, सरकारी काम में बाधा
प्रशासन का सीधा आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि मौके पर मौजूद थाना प्रभारी के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार भी किया। कलेक्ट्रेट परिसर में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।
बख्शे नहीं जाएंगे उपद्रवी: प्रशासन
पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। फिलहाल दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस धरना स्थल और कलेक्ट्रेट के वीडियो फुटेज व सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि अज्ञात 250 उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा सके। उधर, सपा ने इसे सत्ता के दबाव में की गई दमनकारी कार्रवाई बताया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'