by on | 2026-06-20 18:08:40
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3201
वाराणसी। पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए स्थानीय विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने शनिवार को बड़ागाँव ब्लॉक के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग का विधिवत लोकार्पण किया। विधायक निधि से निर्मित यह नई सड़क क्षेत्र के तीन प्रमुख गांवों—फुलवरिया, कोदई और अकोड़ा को आपस में जोड़ेगी।
लोकार्पण के अवसर पर फुलवरिया गांव में आयोजित एक विशेष समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के हर वर्ग तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने विशेष रूप से अनुसूचित समाज के नागरिकों को मुख्य मार्ग से जोड़ने पर बल दिया, ताकि वे विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने "12 साल के विकास कार्यों" पर आधारित एक स्मारिका का भी विमोचन और वितरण किया।
सबका साथ-सबका विकास ही लक्ष्य: जनसभा में डॉ. सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के मूल मंत्र को धरातल पर उतारा जा रहा है। "12 साल, विकास के विश्वास" का नारा आज हकीकत बन चुका है और यह सड़क इसी का प्रमाण है।
इस अवसर पर डॉ. जय प्रकाश दुबे, पवन कुमार सिंह, फौजदार शर्मा, गोरखनाथ सिंह, अनिल चौबे, वीरेंद्र पटेल, प्रधान विनय मिश्र सहित भारी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'