by on | 2026-06-19 19:17:13
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3029
वाराणसी: कैंट रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया और यात्रियों की सांसें हलक में अटक गईं, जब एक 26 साल का मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक कोयले से लदी मालगाड़ी की छत पर जा चढ़ा। ऊपर मौत बनकर दौड़ रही हाई-वोल्टेज ओएचई (OHE) लाइन और नीचे अर्धनग्न अवस्था में खड़ा यह युवक... जो नीचे खड़े लोगों को लगातार सैल्यूट ठोके जा रहा था।
'जय हिंद' का नारा और सिपाही को धक्का!
मामला प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 के बीच लाइन नंबर 7 का है। युवक की इस आत्मघाती हरकत को देख स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच फौरन जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी गई। मौके पर जीआरपी थाना प्रभारी राजोल नागर और आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार भारी फोर्स के साथ पहुंचे।
खाकी को देखते ही युवक का 'सैल्यूट' ड्रामा और बढ़ गया। जांबाजी दिखाते हुए जीआरपी के कांस्टेबल अरुण यादव उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए जैसे ही मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़े, युवक ने फिल्मी अंदाज में ‘जय हिन्द’ बोला और कांस्टेबल को जोरदार धक्का दे दिया। अचानक हुए इस हमले से सिपाही अनियंत्रित होकर सीधे नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
जीआरपी प्रभारी राजोल नागर का बयान:
"युवक पूरी तरह से मानसिक रूप से विक्षिप्त (साइको) लग रहा है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। घायल सिपाही का इलाज जारी है। स्टेशन पर अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।"
बेबाक 24 का सवाल:
रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के दावों के बीच एक विक्षिप्त युवक इतनी आसानी से प्रतिबंधित जोन और मालगाड़ी की छत तक कैसे पहुंच गया? अगर हाई-वोल्टेज लाइन से उसे करंट लग जाता, तो इस लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी होती?
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'