ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

वाराणसी कैंट स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: मालगाड़ी पर चढ़ विक्षिप्त काटने लगा बवाल, बचाने गए सिपाही को 'जय हिंद' बोलकर नीचे फेंका!

by on | 2026-06-19 19:17:12

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3191


वाराणसी कैंट स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: मालगाड़ी पर चढ़ विक्षिप्त काटने लगा बवाल, बचाने गए सिपाही को 'जय हिंद' बोलकर नीचे फेंका!


वाराणसी: कैंट रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया और यात्रियों की सांसें हलक में अटक गईं, जब एक 26 साल का मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक कोयले से लदी मालगाड़ी की छत पर जा चढ़ा। ऊपर मौत बनकर दौड़ रही हाई-वोल्टेज ओएचई (OHE) लाइन और नीचे अर्धनग्न अवस्था में खड़ा यह युवक... जो नीचे खड़े लोगों को लगातार सैल्यूट ठोके जा रहा था।

'जय हिंद' का नारा और सिपाही को धक्का!

मामला प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 के बीच लाइन नंबर 7 का है। युवक की इस आत्मघाती हरकत को देख स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच फौरन जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी गई। मौके पर जीआरपी थाना प्रभारी राजोल नागर और आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार भारी फोर्स के साथ पहुंचे।

​खाकी को देखते ही युवक का 'सैल्यूट' ड्रामा और बढ़ गया। जांबाजी दिखाते हुए जीआरपी के कांस्टेबल अरुण यादव उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए जैसे ही मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़े, युवक ने फिल्मी अंदाज में ‘जय हिन्द’ बोला और कांस्टेबल को जोरदार धक्का दे दिया। अचानक हुए इस हमले से सिपाही अनियंत्रित होकर सीधे नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

​ मामले से जुड़े मुख्य बिंदु:

  • लोकेशन: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म 5-6 के बीच (लाइन नंबर 7)।
  • चपेट में आने से बची जान: गनीमत रही कि युवक ऊपर दौड़ रहे 25,000 वोल्ट के हाई-टेंशन तार की चपेट में नहीं आया, वरना पल भर में कोयला बन जाता।
  • घायल पुलिसकर्मी: कांस्टेबल अरुण यादव को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • पुलिस की कार्रवाई: अन्य पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए विक्षिप्त युवक को किसी तरह दबोचकर नीचे उतारा और हिरासत में ले लिया है।
  • जीआरपी प्रभारी राजोल नागर का बयान:

    "युवक पूरी तरह से मानसिक रूप से विक्षिप्त (साइको) लग रहा है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। घायल सिपाही का इलाज जारी है। स्टेशन पर अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।"


    बेबाक 24 का सवाल:

    रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के दावों के बीच एक विक्षिप्त युवक इतनी आसानी से प्रतिबंधित जोन और मालगाड़ी की छत तक कैसे पहुंच गया? अगर हाई-वोल्टेज लाइन से उसे करंट लग जाता, तो इस लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी होती?



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment