by on | 2026-06-19 18:40:07
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3147
अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या की पावन धरती से विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। ₹378 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को उनके अतीत का आईना दिखाया।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भावुक और कड़े लहजे में कहा, "जिन लोगों ने अयोध्या में निहत्थे 'कारसेवकों' पर गोलियां चलवाईं, जिन्होंने सिर्फ 'जय श्री राम' का नारा लगाने पर रामभक्तों को लाठियों से पिटवाया, वे आज अयोध्या आकर उपदेश दे रहे हैं। जनता को इनके इस दोहरे चरित्र को परखना होगा।" उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भव्य राम मंदिर के निर्माण को रोकने के लिए कांग्रेस ने कोर्ट से लेकर सड़क तक एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था, लेकिन वे प्रभु राम के काज को नहीं रोक पाए।
चढ़ावा चोरी के आरोपों पर दिया कड़ा संदेश
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के राजनीतिक आरोपों पर विराम लगाते हुए सीएम ने कहा कि ट्रस्ट के अनुरोध पर सरकार ने तत्काल SIT का गठन कर दिया है। उन्होंने विपक्ष को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए भगवान राम और उनके भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योगी ने दोटूक कहा, "अगर किसी के पास कोई पुख्ता सबूत है, तो वह हवा में तीर चलाने के बजाय उसे SIT के सामने पेश करे, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।"
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'