ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

काशी में अनूठा जन्मोत्सव: 'परशुराम' रूप में दिखे राहुल गांधी, गंगा तट पर दूध से अभिषेक

by on | 2026-06-19 16:51:50

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3210


काशी में अनूठा जन्मोत्सव: 'परशुराम' रूप में दिखे राहुल गांधी, गंगा तट पर दूध से अभिषेक


वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन बेहद अनोखे और श्रद्धापूर्ण माहौल में मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर राहुल गांधी को 'भगवान परशुराम' के स्वरूप में पेश कर एक नया सियासी और धार्मिक संदेश देने की कोशिश की है।

​फरसा और संविधान: न्याय का नया प्रतीक

​अगामी चुनावों और राजनीतिक समीकरणों को साधने के प्रयास के रूप में देखे जा रहे इस आयोजन में राहुल गांधी की एक विशेष तस्वीर जारी की गई। इस तस्वीर में वे भगवान परशुराम के अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके एक हाथ में 'फरसा' और दूसरे हाथ में 'भारतीय संविधान' की प्रति है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक, यह स्वरूप देश में संविधान की रक्षा, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी संघर्ष का प्रतीक है।

​वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ दुग्धाभिषेक

​वाराणसी के गंगा तट पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राहुल गांधी की इस तस्वीर का दूध से अभिषेक किया। बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।

"जिस प्रकार भगवान परशुराम ने अधर्म के खिलाफ मोर्चा खोला था, उसी प्रकार राहुल गांधी आज देश में संविधान और गरीबों की रक्षा के लिए तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।"

विकास सिंह, जिलाध्यक्ष (युवा कांग्रेस) व अधिवक्ता


​सियासी मायने: ब्राह्मण वोट बैंक पर नजर?

​राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस अनूठे आयोजन के जरिए कांग्रेस ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं। पहला, राहुल गांधी को एक सशक्त जन-नायक के रूप में स्थापित करना और दूसरा, उत्तर प्रदेश के आगामी राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए ब्राह्मण मतदाताओं के बीच अपनी पैठ को मजबूत करना।

​इस दौरान मुख्य रूप से अनुरेश सिंह, आशुतोष सिंह, अधिवक्ता दीपक उपाध्याय, अधिवक्ता अखिलेश सिंह, अजहर खान, सुनील मिश्रा और मोहन यादव सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment