by on | 2026-06-18 21:24:21
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3103
वाराणसी। काशी की समृद्ध पत्रकारिता विरासत को संजोने की दिशा में गुरुवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। आयुष एवं औषधि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने पराड़कर स्मृति भवन में विधायक निधि से कराए गए सुंदरीकरण कार्यों का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का संप्रेषण मात्र नहीं है, बल्कि यह समाज को उसका वास्तविक स्वरूप दिखाने और जनभावनाओं को स्वर देने का सशक्त माध्यम है।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि काशी सदियों से ज्ञान, चिंतन और वैचारिक क्रांति की भूमि रही है। यहाँ की पत्रकारिता ने हमेशा देश को नई दिशा दी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पराड़कर स्मृति भवन जैसी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयास करती रहेगी। मंत्री ने विपरीत परिस्थितियों में भी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पत्रकारों के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में काशी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकार संघ को वाटर कूलर भेंट करने वाले मालवीय मार्केट व्यावसायिक संघ के पदाधिकारियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'