ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

SDM सदर के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, 'काशी छोड़ो' के नारों से गूंजी तहसील

by on | 2026-06-17 21:19:49

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3180


SDM सदर के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, 'काशी छोड़ो' के नारों से गूंजी तहसील

वाराणसी। तहसील सदर परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। तहसील बार एसोसिएशन के नेतृत्व में लामबंद हुए वकीलों ने एसडीएम सदर नितिन सिंह पर पद के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक एसडीएम सदर का गैर-जनपद स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक उनका आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

वरिष्ठ अधिवक्ता से बदसलूकी का आरोप

​प्रदर्शनकारियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत मंगलवार को हुई जब एसडीएम सदर अदालती समय के दौरान एक बैठक कर रहे थे, जिसके कारण दूर-दराज से आए फरियादी घंटों बाहर इंतजार करते रहे। दोपहर बाद जब जनसुनवाई शुरू हुई, तो एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने वकीलों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने का अनुरोध किया। आरोप है कि इस पर एसडीएम नाराज हो गए और उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ न केवल तीखी बहस की, बल्कि उन्हें चेंबर से बाहर जाने को कह दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया।

तहसील बार एसोसिएशन का प्रस्ताव और प्रमुख मांगें

​आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में "भ्रष्ट अधिकारी काशी छोड़ो" और "एसडीएम सदर जवाब दो" के नारे लगाते हुए घेराव किया। इस दौरान कार्यसमिति की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर निम्नलिखित मांगें रखी गईं:

  • तत्काल स्थानांतरण: एसडीएम सदर नितिन सिंह को तत्काल प्रभाव से वाराणसी जनपद से हटाया जाए।
  • न्यायिक जांच की मांग: सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति की अध्यक्षता में एसडीएम द्वारा पूर्व में दिए गए सभी न्यायिक आदेशों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
  • कार्य का अनिश्चितकालीन बहिष्कार: जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक एसडीएम कोर्ट के न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार जारी रहेगा।
  • वार्ता का प्रस्ताव ठुकराया

    आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे इस मामले में एसडीएम सदर के साथ किसी भी स्तर की वार्ता नहीं करेंगे। अधिवक्ताओं ने उन्हें "तानाशाह और घमंडी" करार देते हुए सीधे प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।


    ​कल जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा ज्ञापन

    ​आंदोलन के अगले चरण के तहत गुरुवार को तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता जिलाधिकारी (DM) से मुलाकात करेंगे। वे इस पूरी घटना से उन्हें अवगत कराते हुए अपने प्रस्ताव की प्रति सौंपेंगे। बार एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि गुरुवार को भी एसडीएम कोर्ट का पूरी तरह से बहिष्कार रहेगा।

    प्रदर्शन में ये रहे शामिल

    ​इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय, तहसील बार के महामंत्री दिनेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र यादव, विनय शंकर राय 'मुन्ना', सुरेंद्र कुमार, गौतम झा, धीरेंद्र श्रीवास्तव, दीपक राय 'कान्हा', रजनीश मिश्रा, शशिकांत दुबे, राजेश प्रसाद सिंह, आयुष चंद्र राजपूत, नंदन पटेल, ओम प्रकाश जायसवाल, अमरेश कुमार तिवारी, दिलीप सोनकर और मनेन्द्र उपाध्याय सहित भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment