by on | 2026-06-16 12:03:53
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3296
कल तक जो थे चुनावी 'आका', आज वही बने जान के दुश्मन; ठेके के भुगतान के चक्कर में ब्लॉक दफ्तर बना अखाड़ा।
सैदपुर/गाजीपुर।
सैदपुर ब्लॉक मुख्यालय सोमवार शाम उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव पर उनके ही दफ्तर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने न सिर्फ ब्लॉक प्रमुख के साथ बदसलूकी की, बल्कि बंदूक के कुंदों (बट) से मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने प्रमुख से 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में औड़िहार के रसूखदार देवराज सिंह ठाकुर, उनके बेटे नितेश उर्फ भोनू, भतीजे राजन, सोनू और सर्वेश यादव समेत 8 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
भीतर की कहानी: यारी बदली दुश्मनी में
सूत्रों की मानें तो यह पूरा विवाद महज रंगदारी का नहीं, बल्कि सरकारी ठेकों के बंदरबांट और भुगतान से जुड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि आरोपी देवराज सिंह ठाकुर और ब्लॉक प्रमुख हीरा यादव एक ही राजनीतिक खेमे के माने जाते हैं। प्रमुखी के चुनाव में ठाकुर ने ही हीरा यादव का पूरा इलेक्शन 'मैनेज' किया था और उन्हें कुर्सी तक पहुंचाया था। बताया जा रहा है कि ब्लॉक में ठाकुर सिंह के लोग ठेकेदारी कर रहे थे और किसी फाइल को रोकने या भुगतान को लेकर दोनों पक्षों में ठन गई।
सोमवार शाम करीब 4 बजे जब एक निर्माण कार्य से जुड़ी फाइल प्रमुख के सामने आई और उन्होंने उसे वापस कर दिया, तो 'आका ' का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से प्रमुख के ही करीबी सर्वेश यादव के जरिए उन्हें फोन करवाकर घेरा गया और फिर दफ्तर के भीतर ही तांडव शुरू हो गया। लहूलुहान प्रमुख को भारी सुरक्षा के बीच सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'