ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

गंगा की लहरों पर 'मौत का सफर': दशाश्वमेध पुलिस का एक्शन, 3 नावें सीज, नाविकों पर केस दर्ज!

by on | 2026-04-12 22:21:47

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3129


गंगा की लहरों पर 'मौत का सफर': दशाश्वमेध पुलिस का एक्शन, 3 नावें सीज, नाविकों पर केस दर्ज!


वाराणसी। मोक्षदायिनी गंगा की लहरों पर श्रद्धालुओं की जान से खिलवाड़ करने वाले नाविकों पर दशाश्वमेध पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर बिना लाइफ जैकेट और ओवरलोडिंग के साथ नाव चलाने वालों के खिलाफ पुलिस अब 'फुल एक्शन' मोड में नजर आ रही है। रविवार को मीरघाट पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन ऐसी नावों को पकड़ा, जो कायदे-कानून भूलकर सवारियों की जिंदगी जोखिम में डाल रही थीं।

लापरवाही पर 'प्रहार': न जैकेट, न नियम, सिर्फ मुनाफा!

​वाराणसी के घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ का फायदा उठाकर कुछ नाविक नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। 12 अप्रैल की शाम जब दशाश्वमेध पुलिस की टीम मीरघाट पहुंची, तो वहां का नजारा देख अधिकारी दंग रह गए। क्षमता से कहीं ज्यादा सवारी और सुरक्षा के नाम पर एक भी लाइफ जैकेट नहीं! इसे गंभीर आपराधिक लापरवाही मानते हुए पुलिस ने तत्काल तीनों नावों को सीज कर दिया और मौके से नाविकों को हिरासत में ले लिया।

कानूनी शिकंजा: इन पर दर्ज हुई FIR

​पुलिस ने पकड़े गए तीनों नाविकों के खिलाफ BNS की धारा 282 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नाविकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

मु0अ0सं0

गिरफ्तार नाविक

पता

88/2026

अजीत साहनी (25 वर्ष)

रामनगर, वाराणसी

89/2026

मुकेश साहनी (20 वर्ष)

रामनगर, वाराणसी

90/2026

विशाल निषाद (19 वर्ष)

जनपद चंदौली

इन तीनों को शाम करीब 5:40 बजे मीरघाट के सामने से गिरफ्तार किया गया।

टीम 'एक्शन' में: थानाध्यक्ष ने दी सीधी चेतावनी

​थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चली इस मुहिम में सुनील कुमार गुप्ता, अनुजमणि तिवारी, रवि सिंह, विजय कुमार चौधरी और शिवस्वरुप पाण्डेय जैसे जांबाज पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस की दो टूक:

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि गंगा में सैर का मतलब 'खतरे का खेल' नहीं होना चाहिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ समझौता करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। अगर नाव पर लाइफ जैकेट नहीं दिखी या क्षमता से एक भी सवारी ज्यादा मिली, तो अगली बारी आपकी हो सकती है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment