ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
अपराध अपराध

वाराणसी में कफ सिरप कांड पर 'हंटर': 4 शराब दुकानों पर जड़ा ताला, लाइसेंस सस्पेंड; अब माफियाओं की संपत्ति पर नजर!

by on | 2026-04-12 21:26:41

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3187


वाराणसी में कफ सिरप कांड पर 'हंटर': 4 शराब दुकानों पर जड़ा ताला, लाइसेंस सस्पेंड; अब माफियाओं की संपत्ति पर नजर!

वाराणसी। धर्मनगरी काशी में नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' शुरू कर दी है। कफ सिरप कांड की कड़ियां शराब की दुकानों से जुड़ते ही प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए 4 कम्पोजिट दुकानों को सीज कर दिया है। पुलिस कमिश्नर के 'जीरो टॉलरेंस' के निर्देश के बाद अब माफियाओं की अवैध रूप से कमाई गई काली कमाई और संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी भी तेज हो गई है।

नियमों की धज्जियां उड़ाने पर एक्शन: लाइसेंस निलंबित

​यह बड़ी कार्रवाई उत्तर प्रदेश आबकारी कम्पोजिट दुकान (लाइसेंस व्यवस्थापन) नियमावली-2025 के कड़े प्रावधानों के तहत की गई है। नियम 18(1)(घ) के उल्लंघन का दोषी पाते हुए प्रशासन ने न केवल दुकानों को सीज किया, बल्कि उनके लाइसेंस भी सस्पेंड कर 'कारण बताओ नोटिस' थमा दिया है।

इन दुकानों पर गिरा 'हंटर': नामों की फेहरिस्त

​कोतवाली पुलिस और एसआईटी (SIT) की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में धमक दी। जिन दुकानों पर ताला जड़ा गया है, उनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:

  • शिवांगी जायसवाल: लहरतारा बाजार स्थित कम्पोजिट शॉप।
  • बबिता सिंह: परेडकोठी स्थित दुकान।
  • ऊषा देवी: कज्जाकपुरा स्थित कम्पोजिट शॉप।
  • राधिका जायसवाल: खोजवां स्थित दुकान।

​इसके साथ ही वैशाली पुर्सवानी (माधोपुर/शास्त्रीनगर) और रेखा देवी (शहबाबाद) की प्रतिभूति (Security) धनराशि को भी जब्त कर लिया गया है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment