ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

बनारस में 'पर्यटकों' की गुंडई: पार्किंग के चक्कर में दुकानदार को कूटा, पुलिस को भी दिखाई हेकड़ी!

by on | 2026-04-11 19:29:15

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3239


बनारस में 'पर्यटकों' की गुंडई: पार्किंग के चक्कर में दुकानदार को कूटा, पुलिस को भी दिखाई हेकड़ी!

वाराणसी: धर्म की नगरी काशी में कुछ 'सिरफिरे' पर्यटकों ने अपनी मर्यादा ऐसी लांघी कि अब उन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है। मामला हरिश्चंद्र घाट मार्ग का है, जहाँ पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते अखाड़े में तब्दील हो गया। गजब की बात देखिए—एक तरफ पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निरीक्षण की तैयारी चल रही थी, और दूसरी तरफ ये रईसजादे कानून की धज्जियाँ उड़ा रहे थे।

विवाद की जड़: 'गाड़ी यहाँ लगेगी!'

​खबर है कि चारपहिया वाहन से आए कुछ युवकों की एक स्थानीय दुकानदार से गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हुई। लेकिन बात सिर्फ 'तू-तू मैं-मैं' तक नहीं रुकी। इन पर्यटकों का पारा ऐसा चढ़ा कि इन्होंने दुकानदार पर सरेराह हाथ साफ करना शुरू कर दिया। बीच बाजार मारपीट होते देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

वर्दी का भी खौफ नहीं!

​जब मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, तो इन युवकों का 'ईगो' और ज्यादा हर्ट हो गया। शांत होने के बजाय ये आरोपी पुलिस वालों से ही भिड़ गए। कानून के रखवालों के साथ बदतमीजी करना इन युवकों को भारी पड़ गया।

अब सलाखों के पीछे कट रही रात

​वाराणसी पुलिस ने भी देर नहीं की और 'तगड़ा' इलाज करते हुए गाड़ी समेत तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इनके नाम नोट कर लीजिए:

  • अमन कुमार (रांची, झारखंड)
  • हर्ष सिंह (रांची, झारखंड)
  • शिवम कुमार (रोहतास, बिहार)

एसीपी का कड़ा रुख

​मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी गौरव कुमार ने साफ कर दिया है कि इन 'बवालियों' पर संबंधित धाराओं में मुकदमा ठोक दिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इनके साथ कोई और भी शामिल था।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment