ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

वाराणसी पुलिस में खलबली: निकम्मेपन पर कमिश्नर का हंटर, 12 दरोगा नापे गए!

by on | 2026-04-10 17:57:22

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3197


वाराणसी पुलिस में खलबली: निकम्मेपन पर कमिश्नर का हंटर, 12 दरोगा नापे गए!

वाराणसी। बनारस की पुलिसिंग में सुस्ती और लापरवाही का दौर अब खत्म होने वाला है। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने साफ़ कर दिया है कि जो काम नहीं करेगा, वो वर्दी में नहीं रहेगा। शनिवार को कमिश्नरेट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कमिश्नर ने तीन थानों का अर्दली रूम किया और फाइलें देखते ही उनका पारा चढ़ गया। नतीजा? 12 दरोगा सस्पेंड!

​फाइलें खोलते ही खुली पोल: जी हुजूरी से नहीं, काम से चलेगा थाना

​कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने थाना कैण्ट, शिवपुर और लालपुर-पाण्डेयपुर की कार्यशैली का जब कच्चा चिट्ठा खोला, तो खामियों का अंबार मिला। साहब ने एक-एक विवेचना की बारीकी से समीक्षा की।

​कार्रवाई की मुख्य वजहें:

  • ​लंबित फाइलें: 60 दिनों से ज्यादा समय तक विवेचनाएं लटकाए रखी थीं।
  • ​वारंट का मजाक: कोर्ट से जारी NBW (गैर-जमानती वारंट) और BW की तामील में दरोगाओं ने गहरी सुस्ती दिखाई।
  • ​ट्रैफिक पर लापरवाही: सड़कों पर बिना नंबर की गाड़ियां दौड़ रही थीं और अतिक्रमण पैर पसार रहा था, लेकिन पुलिस मौन थी।
  • ​तकनीकी सुस्ती: इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य संकलन और SID क्रिएशन जैसे जरूरी काम डंप पड़े थे।

​निलंबन का स्कोरकार्ड: कैण्ट थाना सबसे आगे

​लापरवाही के मामले में कैण्ट थाना टॉप पर रहा। पुलिस कमिश्नर की गाज इन थानों पर कुछ इस तरह गिरी:

थाना

सस्पेंड कर्मियों की संख्या

थाना कैण्ट

06

थाना शिवपुर

थाना लालपुर

03


03 

कमिश्नर की दो टूक: सुधर जाओ या घर जाओ

​समीक्षा बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी और डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार की मौजूदगी में कमिश्नर ने कड़े निर्देश जारी किए हैं:

  1. डेडलाइन 60 दिन: किसी भी हाल में 60 दिन से पुरानी विवेचना पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए।
  2. सड़कों पर दिखे एक्शन: अवैध पार्किंग करने वालों को क्रेन से उठाओ, ट्रैफिक पुलिस के साथ तालमेल बिठाकर शहर को जाम मुक्त करो।
  3. अपराधियों पर नकेल: वारंटियों की गिरफ्तारी में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment