by on | 2026-04-09 11:28:30
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3294
मुहम्मदाबाद, गाजीपुर: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में जनपद के होनहारों ने एक बार फिर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विधानसभा क्षेत्र मुहम्मदाबाद के ग्राम कबीरपुर कलां के रहने वाले विनय कुमार उपाध्याय ने यूपीपीसीएस परीक्षा में पूरे प्रदेश में 14वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस बड़ी उपलब्धि पर भाजपा नेता और स्वर्गीय कृष्णानंद राय के पुत्र पीयूष कुमार राय ने विनय के पैतृक गांव पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी।
युवाओं के लिए प्रेरणा बने विनय
पीयूष राय ने विनय के पिता अरविंद उपाध्याय और परिजनों से मुलाकात कर खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि विनय की सफलता केवल एक परिवार की जीत नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है।
पीयूष राय की बढ़ती जनसक्रियता और सियासी मायने
विनय उपाध्याय की इस सफलता के साथ ही क्षेत्र में पीयूष राय की बढ़ती सक्रियता भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। एक सजग लोक सेवक के रूप में पीयूष राय लगातार मुहम्मदाबाद की जनता के बीच मौजूद रहते हैं। जनता के सुख-दुख में उनकी निरंतर भागीदारी ने उन्हें एक 'जन नेता' के रूप में स्थापित किया है। भाजपा की रीति-नीति और सेवा भाव को आत्मसात करने वाले पीयूष राय अपनी पारिवारिक विरासत को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।
गढ़ और विरासत का संघर्ष
मुहम्मदाबाद का सियासी इतिहास दिलचस्प रहा है। अंसारी बंधुओं के इस मजबूत किले को पहली बार भेदने का काम स्वर्गीय विधायक कृष्णानंद राय ने ही किया था। उनके बाद उनकी पत्नी अलका राय ने इस जीत के सिलसिले को बरकरार रखा। हालांकि, भाजपा ने एक बार उनके स्थान पर वीरेंद्र राय को मौका दिया, लेकिन उन्हें चौथा स्थान प्राप्त हुआ, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि इस क्षेत्र में राय परिवार की व्यक्तिगत स्वीकार्यता कहीं अधिक प्रभावी है।
चुनौतियों और विरोधियों के बीच कांटों भरा सफर
हालांकि, पीयूष राय के लिए यह सफर इतना आसान भी नहीं है। माफिया परिवार के खिलाफ सियासी जंग लड़ना हमेशा से ही कांटों भरी राह रही है। इस चुनावी वैतरणी को पार करने के लिए पीयूष को न केवल बाहरी विरोधियों से निपटना है, बल्कि अपनों के बीच छिपे उन 'कालनेमियों' से भी सावधान रहना होगा जो भीतर रहकर खेल बिगाड़ने की फिराक में रहते हैं। अंदरूनी खींचतान और बाहरी माफिया तंत्र के बीच खुद को साबित करना पीयूष के लिए एक बड़ी अग्निपरीक्षा की तरह है।
आगामी चुनाव की सुगबुगाहट
वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को देखें तो ऐसा माना जा रहा है कि आगामी चुनाव में अंसारी परिवार की नई पीढ़ी के सामने पीयूष राय एक सशक्त चुनौती बनकर उभरेंगे। पीयूष राय जिस तरह से क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं और खुशियों में सक्रिय हैं, उससे चुनावी बिसात अभी से बिछती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जनसंपर्क का जो तरीका पीयूष राय ने अपनाया है, वह आने वाले समय में प्रतिद्वंद्वियों के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'