by on | 2026-03-09 20:09:38
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3087
सारनाथ के धर्मराजिका स्तूप के पास अब नजारा बदल चुका है। बरसों पुराना वह 'शिलापट्ट' (Inscription) हटा दिया गया है, जो इस ऐतिहासिक सत्य को छिपाए बैठा था। अब वहां नया बोर्ड शान से खड़ा है, जो चीख-चीख कर कह रहा है कि 18वीं शताब्दी के अंत में बाबू जगत सिंह ने ही सबसे पहले इस जगह की अहमियत को पहचाना था।
यह जीत महज कागजी नहीं है, बल्कि 'जगत सिंह रॉयल फैमिली प्रोजेक्ट शोध समिति' के सालों के संघर्ष का नतीजा है। बाबू जगत सिंह के छठे वंशज प्रदीप नारायण सिंह ने किसी योद्धा की तरह ऐतिहासिक दस्तावेजों और साक्ष्यों की लड़ाई लड़ी। जब ASI के सामने अकाट्य प्रमाण रखे गए, तो विभाग को भी झुकना पड़ा और अपनी गलती माननी पड़ी।
बेबाक टिप्पणी: "यह सिर्फ एक पत्थर बदलना नहीं है, बल्कि उस मानसिकता पर चोट है जिसने भारतीय विद्वानों और रईसों के योगदान को हमेशा हाशिए पर रखा।"
ASI के डायरेक्टर हेमासागर ए. नायक ने आधिकारिक तौर पर पत्र जारी कर सारनाथ के सुपरिंटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट को इस बदलाव के निर्देश दिए। काशी के विद्वानों और शोधकर्ताओं की मानें तो यह फैसला आने वाली पीढ़ियों को सारनाथ का सही इतिहास पढ़ाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'