by on | 2026-02-02 01:27:06
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3089
जयपुर | ब्यूरो रिपोर्ट
राजस्थान की धरती पर इंकलाब की गूंज एक बार फिर सुनाई दे रही है। जयपुर की सड़कें आज सिर्फ ट्रैफिक से नहीं, बल्कि छात्रों के आक्रोश से भरी हुई थीं। UGC के नए नियमों के खिलाफ जो चिंगारी सुलगी थी, उसने आज मशाल का रूप ले लिया। लेकिन यह सिर्फ एक छात्र आंदोलन नहीं है—जयपुर की गलियां गवाह बन रही हैं कि जब-जब सत्ता की नीतियां जनता की उम्मीदों पर कैंची चलाती हैं, तब-तब जन-आंदोलनों का सैलाब सड़कों पर उतरता है।
आज का यह मंजर दिल्ली की सीमाओं पर हुए किसान आंदोलन की याद दिलाता है, जहाँ अन्नदाता ने काले कानूनों के खिलाफ घुटने नहीं टेके थे। ठीक उसी तर्ज पर, राजस्थान का युवा अब अपनी 'कलम' और 'किताब' को बचाने के लिए मैदान में है। यह आक्रोश वैसा ही है जैसा हमने अग्निवीर योजना के विरोध में देखा था, जहाँ भविष्य की अनिश्चितता ने युवाओं को सड़कों पर खड़ा कर दिया था।
आंदोलनों का मेल:
सचिवालय कूच के दौरान जयपुर का जेएलएन मार्ग (JLN Marg) रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पुलिस ने जब लाठियां भांजी और पानी की बौछारें करने की धमकी दी, तो छात्रों ने भी सीना तान दिया।
बेबाक आंखों देखी: "तस्वीरें डराने वाली हैं। एक तरफ हाथ में तिरंगा और किताबें लिए भविष्य के निर्माता हैं, तो दूसरी तरफ खाकी की वो दीवार जो व्यवस्था को बचाने के लिए अपनों पर ही बल प्रयोग कर रही है।"
आखिर सरकारें संवाद की मेज सजाने से पहले पुलिस की लाठियां क्यों सजाती हैं? क्या हर विरोध को 'बगावत' का नाम देना ही लोकतंत्र है?
विरोध की साझा वजहें:
छात्र संगठनों ने दो-टूक कह दिया है कि अगर दमनकारी नीतियां वापस नहीं हुईं, तो यह आंदोलन 'चक्का जाम' के साथ-साथ दिल्ली कूच की ओर बढ़ेगा। राजस्थान की यह आग अब देशव्यापी होने की राह पर है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'