by on | 2026-01-22 22:21:47
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3135
बता दें कि सोनभद्र में 10.80 लाख कुंतल का पुराना लक्ष्य पूरा होते ही पोर्टल बंद हो गया था, जिससे किसानों के ट्रैक्टरों के पहिए केंद्रों पर ही थम गए थे। भारी आक्रोश के बाद शासन ने 1.70 लाख कुंतल का अतिरिक्त लक्ष्य तो बढ़ा दिया, लेकिन घोरावल मंडी की तस्वीर अब भी वही ढाक के तीन पात वाली है। लालता, रामधनी और सुखनंदन जैसे तमाम किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर खड़े हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी दीपक वशिष्ठ के आंकड़े खुद ही सिस्टम की पोल खोल रहे हैं। तहसील में 25,000 किसानों ने पंजीकरण कराया, लेकिन अब तक सिर्फ 11,000 किसानों का ही धान खरीदा जा सका है। यानी आधी से ज्यादा आबादी अभी भी 'टोकन' और 'तारीख' के चक्कर में फंसी है। अधिकारी का तर्क है कि पैदावार के मुकाबले लक्ष्य कम है, लेकिन सवाल यह है कि किसान अपनी मेहनत की फसल आखिर लेकर कहाँ जाए?
किसानों की सिसकी सुनकर मंडी पहुंचे पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने केंद्र प्रभारी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने दो टूक कहा कि जब पोर्टल खुल गया है और लक्ष्य बढ़ गया है, तो फिर किसानों को टरकाया क्यों जा रहा है? उन्होंने मांग की कि कतार में खड़े हर किसान का धान बिना किसी भेदभाव के फौरन तौला जाए।
विपणन अधिकारी का कहना है कि एक केंद्र पर प्रतिदिन 200 कुंतल की लिमिट है और टोकन नंबर के आधार पर काम हो रहा है। लेकिन किसानों का आरोप है कि टोकन व्यवस्था की आड़ में बंदरबांट हो रही है और आम किसान कड़ाके की ठंड में अपनी फसल बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'