ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
ताजा खबर ताजा खबर

बस स्टैंड पर गूँजी '112' की गूँज, नुक्कड़ नाटक के जरिए पुलिस ने सुरक्षा का दिया भरोसा

by on | 2026-01-03 20:47:47

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3239


बस स्टैंड पर गूँजी '112' की गूँज, नुक्कड़ नाटक के जरिए पुलिस ने सुरक्षा का दिया भरोसा


​सोनभद्र (ब्यूरो): उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा '112' की उपलब्धियों और उपयोगिता को जन-जन तक पहुँचाने के लिए शनिवार को चोपन बस स्टैंड पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीवी स्क्रीन और नुक्कड़ नाटक के जीवंत मंचन के माध्यम से स्थानीय लोगों को बताया गया कि मुसीबत के समय पुलिस और जनता के बीच अब महज एक कॉल का फासला है।

​नाटक के माध्यम से कलाकारों ने भावुक कर देने वाले दृश्यों के जरिए दिखाया कि अक्सर किसी अप्रिय घटना या वारदात के समय घर की महिलाएं और बच्चे डर के कारण बदहवास हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में 112 नंबर किस प्रकार एक 'मददगार मित्र' की भूमिका निभाता है। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर अफजल हुसैन शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे बच्चों की गुमशुदगी हो, मारपीट, अपहरण या आगजनी जैसी आपात स्थिति, 112 की टीम चंद मिनटों में लोकेशन ट्रैक कर मौके पर पहुँचती है।

​इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली और पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। थाना प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने अपनी टीम के साथ लोगों को डिजिटल सुरक्षा और फेक कॉल से बचने के प्रति भी जागरूक किया।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment