ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
अपराध अपराध

परिचित राजमिस्त्री और साथियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

by on | 2026-01-03 18:43:27

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3254


परिचित राजमिस्त्री और साथियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी


​सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 30 दिसंबर की शाम एक 17 वर्षीय अनुसूचित जनजाति की किशोरी सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई। आरोप है कि किशोरी के साथ काम करने वाला एक परिचित राजमिस्त्री उसे बहला-फुसलाकर अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पास की पहाड़ी पर ले गया, जहां तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से कुकर्म किया।

​आरोपियों ने दरिंदगी के बाद किशोरी का मोबाइल छीन लिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। डरी-सहमी पीड़िता ने किसी तरह एक दुकान पर पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment