by on | 2026-06-26 09:44:11
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3232
पटना/मोकामा। पटना जिला के मोकामा में पुलिस ने गुरुवार देर रात एक बड़ा अभियान चलाकर कुख्यात सोनू-मोनू गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रामकृष्ण के नेतृत्व में चार थानों की संयुक्त टीम ने गैंग के ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने सोनू और मोनू के पिता व पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।
बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई पचमहला थाना कांड संख्या 27/26 के आलोक में की गई है।
घटनाक्रम के अनुसार, गत 23 मार्च को पचमहला पुलिस ने गंगा घाट पर अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल जब्त की थी। आरोप है कि अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने 15-20 सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की और जब्त बाइक को जबरन पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर फरार हो गए थे।
उल्लेखनीय है कि करीब एक माह पूर्व जब पुलिस टीम सोनू सिंह को गिरफ्तार करने उसके आवास पर गई थी, तब परिजनों और समर्थकों ने पुलिसकर्मियों को मुख्य द्वार पर ही रोक दिया था। इसके बाद ऑन-कैमरा तत्कालीन थानाध्यक्षों और जवानों की तलाशी ली गई थी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने कड़ा संज्ञान लिया था, जिसके बाद लापरवाही बरतने के आरोप में पचमहला के तत्कालीन थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और हाथीदह थानाध्यक्ष रंजन कुमार को निलंबित कर दिया गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी और पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में भी प्रमोद सिंह, सोनू सिंह और सौरभ सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालांकि, पैक्स अध्यक्ष पर फायरिंग के मामले में आरोपी प्रमोद सिंह को अदालत से अग्रिम जमानत (स्टे) प्राप्त थी, परंतु पुलिस ने उन्हें पुराने बालू खनन व पुलिस टीम पर हमले के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'