by on | 2026-06-25 23:20:32
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3192
नरही (बलिया)। थाना क्षेत्र के पिपरा कला गांव के पास देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक हलवाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, पिपरा कला गांव निवासी गोविंद राजभर (पुत्र सरल राजभर) पेशे से हलवाई हैं। वह देर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच कथरिया गांव से काम निपटाकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चौरा गांव के समीप पहुंचे, घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि गोविंद कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर वार होने के कारण गोविंद लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर नरही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल गोविंद को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नरही पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय बलिया के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी स्थिति नियंत्रित न होने पर डॉक्टरों ने रात में ही उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक, अत्यधिक खून बह जाने के कारण हलवाई की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
इस दुस्साहसिक घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'