ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

एसपी आकाश पटेल का जनता दरबार: 30 फरियादियों की समस्याओं पर तत्काल एक्शन, दागी रवैये पर थानेदारों को सख्त चेतावनी

by on | 2026-06-25 23:11:05

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3154


एसपी आकाश पटेल का जनता दरबार: 30 फरियादियों की समस्याओं पर तत्काल एक्शन, दागी रवैये पर थानेदारों को सख्त चेतावनी

चन्दौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को न्याय दिलाना, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी

चन्दौली।  जनपद में आम जनता की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) आकाश पटेल पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस कार्यालय में आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के दौरान एसपी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना। मामलों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों से खुद फोन पर वार्ता कर मौके पर ही निस्तारण के कड़े निर्देश जारी किए।

फरियादियों से हो सम्मानजनक व्यवहार

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम जनता को न्याय दिलाना और उनकी शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण करना चन्दौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मातहतों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि थाने या कार्यालय आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शिष्ट और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। किसी भी शिकायत को हल्के में न लिया जाए और गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध तरीके से विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

30 प्रार्थना पत्रों पर तत्काल दिए निर्देश

शनिवार को आयोजित इस जनता दर्शन कार्यक्रम में कुल 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जमीन विवाद, आपसी रंजिश और घरेलू हिंसा से जुड़े इन मामलों के त्वरित समाधान के लिए एसपी ने संबंधित प्रभारियों को तत्काल दिशा-निर्देश जारी किए।

​एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी थाने से शिकायत के निस्तारण में देरी या टालमटोल की बात सामने आई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment