by on | 2026-06-24 12:02:47
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3119
धानापुर (चन्दौली)। भूमि संबंधी धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ चंदौली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना धानापुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये की जमीन हड़पने और धोखाधड़ी करने के आरोप में पश्चिम बंगाल निवासी एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने असली भूमि स्वामी की जगह किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर और अपने भाई के नाम पर फर्जी कागजात तैयार कर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता लक्ष्मीना देवी पत्नी मुकेश खरवार की तहरीर पर धानापुर थाने में मुकदमा संख्या 63/2026 दर्ज किया गया था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 338, 336, 340(2) और 319(1) के तहत पंजीकृत हुआ था।
आरोप है कि पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जिले के निवासी शहामुद्दीन शेख ने वादिनी को अपने विश्वास में लिया और जमीन की रजिस्ट्री के दौरान वास्तविक भूमि स्वामी की जगह किसी दूसरे अज्ञात व्यक्ति को खड़ा कर दिया। इस फर्जीवाड़े के जरिए आरोपी ने पहली रजिस्ट्री में करीब 4 लाख रुपये ऐंठ लिए।
पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया कि आरोपी शहामुद्दीन की नीयत यहीं नहीं रुकी। उसने अपने सगे छोटे भाई जसिमुद्दीन शेख के लिए भी पूरी तरह फर्जी और जाली कागजात तैयार किए। भाई को जमीन का मूल मालिक दर्शाते हुए उसने एक और रजिस्ट्री करा डाली और इस दूसरे सौदे के माध्यम से 8.5 लाख रुपये की अतिरिक्त ठगी की। इस प्रकार आरोपी ने कुल साढ़े बारह लाख रुपये का वारा-न्यारा किया।
पुलिस अधीक्षक चंदौली के कड़े निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धानापुर पुलिस लगातार सतर्क थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर के जरिए आरोपी की मौजूदगी की सटीक सूचना प्राप्त हुई। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए सकरारी मोड़ से आरोपी शहामुद्दीन शेख (पुत्र मजीद शेख, निवासी हरिशपुर, थाना पाइको, जिला वीरभूमि, पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- त्रिवेणीलाल सेन (प्रभारी निरीक्षक, थाना धानापुर)
- संजय ओझा (उपनिरीक्षक)
- राजेश यादव (हेड कांस्टेबल)
प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है। पुलिस इस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है। इस बड़े फर्जीवाड़े में रजिस्ट्रार दफ्तर के स्तर पर या स्थानीय स्तर पर किन अन्य लोगों ने सहयोग किया और फर्जी गवाह के रूप में कौन-कौन शामिल था, उनकी भूमिका की भी कड़ाई से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'